{"_id":"6a9175249ceacabffc0fe8e7","slug":"crowd-of-sisters-thronged-firozabad-district-jail-to-tie-rakhis-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाखें नहीं रोक पाईं राखी का प्यार: जेल में उमड़ी बहनों की भीड़, भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधते ही छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाखें नहीं रोक पाईं राखी का प्यार: जेल में उमड़ी बहनों की भीड़, भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधते ही छलके आंसू
Fri, 28 Aug 2026 05:17 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 28 Aug 2026 05:17 PM IST
सार
रक्षाबंधन के अवसर पर जिला जेल में शुक्रवार को बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही बहनों का पहुंचना शुरू हो गया था। इस दाैरान सलाखों के पीछे सजा काट रहे भाइयों की कलाई पर राखी बांधते ही बहनों के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
जिला जेल में भाइयों को राखी बांधती बहनें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को जिला कारागार फिरोजाबाद में बेहद भावुक और संवेदनशील दृश्य रहा। सलाखें भी भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह के आड़े न आ सकीं। प्रातः काल से ही जेल परिसर में रक्षाबंधन मनाने के लिए बहनों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुलाकात का सिलसिला सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गया था। इस दौरान कुल 1,864 बहनों ने कारागार में निरुद्ध अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और बेहतर भविष्य की कामना की।
बहनों के साथ आए 785 मासूम बच्चे भी अपने पिता और मामा से मिलकर चहक उठे। कई मौकों पर भाई-बहन एक-दूसरे से मिलकर भावुक हो गए और उनकी आंखें भर आईं। बहनों और उनके साथ आए बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए जेल प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए थे। जेल परिसर के बाहर अनुशासित व्यवस्था के लिए बैरिकेटिंग की गई थी।
आगंतुकों की सहायता के लिए अंदर और बाहर हेल्प डेस्क बनाए गए थे। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम फिरोजाबाद के समन्वय से शुद्ध पेयजल, आरओ वाटर तथा मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई थी। मुलाकात स्थल पर बैठने के लिए दरियों का प्रबंध किया गया था। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि पूरी व्यवस्था पर पैनी नजर रखी गई।