फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Crossing the Limits of Barbarism... After Being Refused Marriage, a One-and-a-Half-Year-Old Innocent Child Was Killed by Being Smashed Against the Ground Eight Times.

Firozabad News: हैवानियत की हद कर दी पार.....शादी से इन्कार करने पर डेढ़ साल के मासूम को आठ बार जमीन पर पटक-पटककर मार डाला

Sat, 30 May 2026 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 30 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Crossing the Limits of Barbarism... After Being Refused Marriage, a One-and-a-Half-Year-Old Innocent Child Was Killed by Being Smashed Against the Ground Eight Times.
आरव का फाइल फोटो - फोटो : आरव का फाइल फोटो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। रिश्ते की भाभी से शादी करने की जिद पूरी नहीं होने पर आरोपी ने उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे को सड़क पर बेरहमी से आठ बार पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हत्या के बाद आरोपी मासूम के शव को घर के गेट पर छोड़कर भाग गया। आरोपी शादी में बच्चे को बाधक समझता था। पुलिस ने बच्चे की नानी की तहरीर पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से अरांव के गांव बामई निवासी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद रती ने 3 नवंबर 2025 को बेटे आरव को जन्म दिया, लेकिन पति से अनबन के कारण वह 5 महीने से अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच रती के पति के फुफेरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं ने रती के परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं। विराज ने पहले तो रती के पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में मदद का भरोसा देकर विश्वास जीता और बाद में रती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिसे रती ने ठुकरा दिया था।
विज्ञापन


टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और ले ली जान

शनिवार को रती अपनी मां पिंकी देवी के साथ पति पर केस दर्ज कराने के सिलसिले में कानूनी राय लेने शिकोहाबाद के एक अधिवक्ता के पास गई थी। अधिवक्ता से मिलने का समय शाम का होने के कारण वह यादव कॉलोनी स्थित अपनी मां की सहेली पुष्पलता के घर रुक गईं। पीछा करते हुए सिरफिरा विराज भी वहां पहुंच गया। उसने वहां भी रती पर पति को तलाक देकर खुद से शादी करने का दबाव बनाया। जब मां-बेटी ने साफ मना कर दिया, तो आरोपी विराज डेढ़ साल के मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से करीब 50 मीटर दूर ले जाकर दोपहर करीब ढाई बजे सुनसान सड़क पर उसने मासूम को बेहद बेरहमी से आठ बार जमीन पर पटका। जब बच्चे की जान निकल गई, तो वह शव को पुष्पलता के घर के दरवाजे पर फेंककर भाग निकला। 10 मिनट बाद जब मां गेट पर पहुंची, तो बच्चे का लहूलुहान शव देखकर उसकी चीख निकल गई।


आरोपी के खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बदायूं और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जल्द ही हत्यारा सलाखों के पीछे होगा।

- आदित्य लांग्हे, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed