फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Crocodile seen in the drain of Milavali, there was a stir in the village

मिलावली के नाले में दिखा मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप

Mon, 11 Oct 2021 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Crocodile seen in the drain of Milavali, there was a stir in the village
जसराना के मिलावली में दिखे मगरमच्छ को पकडकर पिजडे में बंद किया गया। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र के गांव मिलावली में नाले में मगरमच्छ आने से लोग भयभीत हो गए। गांव में मगरमच्छ होने की सूचना पर वन विभाग के साथ आगरा से एसओएस वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा और अपने साथ ले गई। सात से आठ फुट लंबे मगरमच्छ के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के खड़ीत क्षेत्र में बहने वाली नहर से मगरमच्छ खेतों से होता हुआ गांव में बने नाले तक पहुंच गया। सुबह खेतों की तरफ जा रहे लोगों ने मगरमच्छ को देखा तो चीखपुकार मच गई। देखते-देखते लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र सारस्वत, वन दरोगा संदीप यादव, वन रक्षक संदीप कुमार एवं सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। स्थिति से एसओएस वाइल्ड लाइफ आगरा को अवगत कराया। सूचना मिलने पर टीम ने गांव में पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया नहर से मगरमच्छ खेतों तक पहुंच जाते हैं पूर्व में भी गांव में मगरमच्छ आ चुका है। वन विभाग के दरोगा संदीप यादव ने कहा नहर के पानी से होकर मगरमच्छ गांव तक पहुंच गया था जिसे पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed