{"_id":"5904d8d54f1c1b422fc0be00","slug":"young-man-s-death-by-current-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी की डोली उठने से पहले करंट से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजी की डोली उठने से पहले करंट से युवक की मौत
अमार उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर रुधैनी में शादी वाले घर में उस वक्त कोहराम मच गया जब युवती के चाचा की करंट लगने से मौत हो गई। वह खेत पर गए थे जहां आंधी के कारण टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जैतपुर रुधैनी निवासी राम नारायन पुत्र रामकिशन की भतीजी पिंकी पुत्री सुरेश बाबू की बरात जसराना थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद से शनिवार को आनी थी। शुक्रवार शाम को हलवाई मिष्ठान आदि तैयान करने में लगे थे वहीं परिवार की महिलाएं मांगलिक कार्यों में व्यस्त थीं। परिवार के लोग बरात के स्वागत के साथ ही अन्य कार्य निपटाने में लगे थे।
इसी बीच राम नारायन किसी काम से खेत पर गए थे। यहां वह पहले से टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गए। खेत में पानी लगा होने के कारण राम नारायन को जोरदार करंट लगा और उनकी मौत हो गई। राम नारायन की मौत की खबर परिवारीजनों को मिली तो कोहराम मच गया। सभी खेत पर पहुंच गए, शादी की रस्में रोक दी गई। रामनारायन के एक पुत्र और छह पुत्रियां हैं।