फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   two persons deth during thressing

थ्रेसर की चपेट में आने से वृद्ध और युवक की मौत

Fri, 21 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजाबाद Updated Fri, 21 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
two persons deth during thressing
गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान हादसा

विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में थ्रेसर की चपेट में आने से वृद्ध और युवक की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस लाए गए। दोनों हादसे थ्रेसर से गल्ला निकालते समय हुए। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी सोवरन सिंह (45) पुत्र नाथूराम सुबह करीब छह बजे अपने पुत्र रुकमपाल, राजकुमार और अन्य लोगों के साथ थ्रेसर से गेहूं निकलवा रहे थे।

तभी सोवरन सिंह के दोनों हाथ थ्रेसर की चपेट में आ गए और कट गए। इससे उनकी मौत हो गई। शव जिला अस्पताल आने पर जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी और शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा मौके पर पहुंचे और उनके परिवारीजनों को सांत्वना देने के साथ ही शासन से मदद दिलाने की बात कही। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं एका थाना क्षेत्र के गांव नगला कृपी निवासी राजकुमार (60) पुत्र रुस्तम सिंह अपने पुत्र रविंद्र और अन्य लोगों के साथ सुबह करीब चार बजे खेत पर थ्रेसर से गल्ला निकलवा रहे थे। तभी राजकुमार थ्रेसर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा जाते समय वृद्ध की रास्ते में मौत हो गई। परिवारीजन शव लेकर जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed