फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two more members of Boxer gang arrested

बॉक्सर गैंग के दो और सदस्य गिरफ्तार

Sun, 28 May 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 28 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two more members of Boxer gang arrested
बॉक्सर गैंग के दो अन्य सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
संजय मित्तल अपहरण कांड के आरोपियों वीरेंद्र निषाद उर्फ वीरू उर्फ मोटा निवासी सेवला जाट, ग्वालियर रोड, आगरा और रवि उर्फ अमित निषाद निवासी फैजुल्लापुर सहावा गोकुल बेटा हरदोई को पुलिस ने शनिवार रात टूंडला के बनकट रोड स्थित चंडिका गांव के समीप से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से देशी और लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई है। लाइसेंसी पिस्टल आगरा के एक सराफा कारोबारी के घर से डकैती के दौरान लूटी गई थी। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं अपहरण कांड के एक अन्य फरार आरोपी की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि दोनों अपराधी पुलिस का शिकंजा कसने के बाद भागने की फिराक में थे। आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल और लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई है। बदमाशों ने पिस्टल आगरा सदर थाना क्षेत्र स्थित राजपुर चुंगी महादेवनगर निवासी सराफा कारोबारी महादेव वर्मा की दुकान से दिनदहाड़े डकैती के दौरान लूटी थी। पुलिस ने बदमाशाें की निशानदेही पर अपहरणकांड में प्रयुक्त पुलिस की वर्दियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपियों के पास से संजय मित्तल के ड्राइवर का आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से फायरिंग किए जाने पर पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई थी। बदमाशों की गोलियां खत्म होने के बाद उनको घेराबंदी कर चरी के खेत से पकड़ा गया था। घटनास्थल से खाली कारतूस भी बरामद किए गए है। पुलिस फरार बदमाश जेपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शार्प शूटर हैं रवि और वीरेंद्र
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि रवि और वीरेंद्र शार्प शूटर है। उद्योगपति संजय मित्तल अपहरणकांड के बाद दोनों पर आईजी आगरा जोन की ओर से 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दोनों बदमाश भाड़े पर भी वारदात करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्सर गैंग का प्रत्येक सदस्य जिम्मेदारी से करता था काम
उस्मान, बॉक्सर रेकी, रवि, वीरेंद्र फायरिंग, पंडित प्लानिंग में माहिर
जेपी पर रहती थी हथियार और कारतूस के इंतजाम की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। उद्योगपति संजय मित्तल अपहरण कांड के बाद फिरोजाबाद जिले के लोगों के लिए बॉक्सर गैंग एक जाना पहचाना नाम हो गया है। वीरेंद्र और रवि की गिरफ्तारी के बाद गैंग से जुड़े दो और नाम राहुल पाराशर और टीटू गौतम  प्रकाश में आए है। हालांकि पुलिस अपहरण कांड में उनके शामिल नहीं होने के कारण उन पर कार्रवाई करने से बच रही है। रवि और वीरेंद्र से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि बॉक्सर गैंग में सदस्यों ने अपने काम बांट लिए थे। बॉक्सर और उस्मान रैकी करने में एक्सपर्ट है, तो रवि और वीरेंद्र फायरिंग करने के मामले में। वहीं जेपी हथियार और कारतूसों की पूर्ति करता था। प्लानिंग तैयार करने की जिम्मेदारी अमित चौधरी उर्फ कंजा उर्फ पंडित करता था। वहीं राहुल और टीटू वारदात के दौरान गैंग के अन्य सदस्यों की मदद करते थे।
 
आगरा के सराफा कारोबारी के घर इन्होंने डाला था डाका
राजुपर चुंगी महादेवनगर में सराफा कारोबारी महादेव वर्मा के घर 28 अप्रैल को दिनदहाड़े डाका बॉक्सर, उस्मान, वीरेंद्र, रवि, टीटू गौतम और राहुल पाराशर ने डाला था।


जल्द गिरफ्तार होगा जेपी
एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि फरार जेपी की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी। वह हथियार सप्लायर होने के साथ ही बीबी और बच्चों के साथ इस वक्त घर से फरार है। वह मूल रूप से टूंडला के कांशीराम कालोनी का है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। बदमाशों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई करने के साथ ही उनकी चल और अचल संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed