फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Third degree, hands and feet swollen in police station on SP supporter

सपा समर्थक पर थाने में थर्ड डिग्री, हाथ-पैर सूजे

Fri, 31 Mar 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 31 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Third degree, hands and feet swollen in police station on SP supporter
सपा समर्थक की पिटाई के बाद रोष जताते सपा नेता।
कैला देवी मंदिर पर प्रसाद का सामान बेचने की दुकान करने वाले सपा समर्थक सुनील यादव ने मेला प्रभारी पर मारपीट का आरोप लगाया। बाद में उसे पिटाई के बाद बिना कोई कार्रवाई किए छोड़ दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि मेला परिसर में दुकान का फड़ बढ़ाने पर चालान काटा था पिटाई का आरोप लगत है। उधर, घटना के बाद सपा नेता लामबंद हो गए और  आंदोलन की चेतावनी दी है। सपा नेताओं ने कहा कि प्रसाद विक्रेता यदि दोषी था तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजना चाहिए था। उस पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल क्यों किया गया? सपा नेताओं ने चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला टापा पैठ निवासी सुनील यादव पुत्र नाहर सिंह यादव की कैला देवी मंदिर के समीप प्रसाद की दुकान है। सुनील यादव ने बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे मेला प्रभारी नीरज मिश्रा दुकान पहुंचे और थाने ले गए। आरोप है कि जेबकटों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए पिटाई की और देर रात छोड़ दिया गया। सुनील ने आरोप लगाया कि मेडिकल कराने के लिए वह मजरुमी चिट्ठी लेने थाना उत्तर पहुंचा, तो पुलिस ने चिट्ठी देने से मना कर दिया। मेला प्रभारी नीरज मिश्रा ने प्रसाद विक्रेता द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताए है। सुनील ने दुकान के बाहर पड़े तख्त को काफी बाहर तक निकाल लिया था। इसके चलते वहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही थी। इस पर सुनील यादव का दफा 34 का चालान कर दिया था।
विज्ञापन

उधर सपा समर्थक पर कार्रवाई के बाद सपा नेता योगेश गर्ग के कार्यालय पर पूर्व विधायक अजीम भाई, सपा प्रत्याशी डा. संजय यादव, आर्दश यादव धन्नू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पुलिस चुन-चुन कर सपा नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। यदि सुनील यादव किसी भी मामले में दोषी था तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई करनी चाहिए थी। दुकान से उठाकर थाने में थर्डडिग्री का इस्तेमाल क्यों किया गया? सपा समर्थक को सिर्फ यादव होने के कारण पीटा गा। सपा नेताओं ने कहा यदि आरोपी चौकी प्रभारी का निलंबन नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। सपा की मासिक बैठक में शनिवार को इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed