{"_id":"58aaf9184f1c1b2b69b23217","slug":"teenager-raped-by-swindle-been-married-neighbor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करता रहा पड़ोसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करता रहा पड़ोसी
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर आरोपी इकरार किशोरी के साथ पांच माह से दुष्कर्म करता रहा। इसका खुलासा किशोरी के गर्भवती होने पर परिवारीजनों को हो सका। पीड़ित परिवारीजनों ने रसूलपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी इकरार का मोहल्ले के ही एक परिवार के यहां आना जाना था। इस दौरान इकरार ने दूसरे परिवार की किशोरी से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी इकरार किशोरी से तकरीबन पांच माह तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और तभी किशोरी गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद किशोरी ने इकरार से शादी के लिए कहा तो उसने हाथ खड़े कर दिए। इस पर किशोरी ने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर परिवारीजनों के होश फाख्ता हो गए। पीड़ित परिवारीजन रविवार शाम किशोरी को लेकर रसूलपुर थाना पहुंचे। रसूलपुर पुलिस को पूरे घटना से अवगत कराते हुए इकरार और उसके परिवारीजनों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर रसूलपुर पुलिस देर रात किशोरी का मेडिकल कराया । कोतवाल रसूलपुर डा. विनोद पायल ने बताया कि पीड़ित परिवारीजनों की तहरीर पर इकरार, दिलशाद, इरशाद और अब्दुल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी गर्भवती है। उसके साथ इकरार ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है।