{"_id":"58e8d93e4f1c1b081a5b6687","slug":"soldiers-on-the-tractor-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही पर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 08 Apr 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
इसी स्थान पर खनन माफिया ने सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव पुरानी गढ़ी के पास शनिवार की सुबह खनन माफिया ने यूपी 100 के सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद चालक अपने बाइक सवार साथी के साथ भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर उसे आगरा स्थित पुष्पांजलि अस्पताल रेफर किया गया। यहां सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में एसएसपी ने थाना प्रभारी बसई मोहम्मदपुर सुजात हुसैन को निलंबित कर दिया है। वहीं, सिपाही की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यमुना की तलहटी से बालू लेकर जा रहे दो ट्रैक्टरों को यूपी 100 के सिपाहियों ने नारखी थाना क्षेत्र के गांव पुरानी गढ़ी गांव के पास रोकने की कोशिश की। इस पर एक ट्रैक्टर को चालक लेकर भाग गया। वहीं, दूसरे के चालक ने सिपाही रवि रावत निवासी आवास विकास कालोनी हाथरस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद खनन माफिया अपने बाइक सवार साथी के साथ बैठकर मौके से भाग गया। घायल सिपाही रवि रावत के साथी सिपाहियों ने पुलिस अधिकारियों को घटना के बारे में बताया। इस मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायल को अस्पताल लेकर आई। बाद में सिपाही को आगरा स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की दोपहर सिपाही की मौत हो गई। उधर थानाध्यक्ष नारखी ने घायल रवि रावत के साथ ड्यूटी पर तैनात गाड़ी चालक वेदराम की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी अजय कुमार ने जांच में पाया कि अवैध खनन कर बालू से भरा ट्रैक्टर बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव नादन से लाया जा रहा था। उन्होंने मामले में थाना प्रभारी बसई मोहम्मदपुर सुजात हुसैन को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच एसपी देहात विकास वैद्य को सौंपी गई है।