फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Set fire to a car parked outside the house of businessman

घर के बाहर खड़ी व्यापारी की कार में लगाई आग

Mon, 17 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 17 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Set fire to a car parked outside the house of businessman
व्यापारी की कार में आग लगा दी गई
कोटला रोड स्थित मोहल्ला संतोषनगर में घर के बाहर खड़ी व्यापारी की कार में कुछ लोगों ने शनिवार रात आग लगा दी। आग विकराल रूप लेती, इससे पूर्व ही व्यापारी ने परिवारीजनों की मदद से आग पर काबू पा लिया। व्यापारी ने क्षेत्र के ही एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

उत्तर कोतवाल क्षेत्र के मोहल्ला संतोष नगर निवासी भुवनेश कुमार गुप्ता की जलेसर रोड पर मोबाइल शॉप है। शनिवार रात उन्होंने अपनी कार घर के बाहर रोड पर खड़ा कर दी। देर रात आग से उठती लपटों को देख क्षेत्र में जगार हो गई। पड़ोसी ने भुवनेश को कार में आग लगने की जानकारी दी। इस पर भुवनेश के परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उधर, घटना की जानकारी पर उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से घटना की जानकारी की। पीड़ित का आरोप है कि आग क्षेत्र के ही युवक ने लगाई है। आग लगाने से पूर्व कार के शीशे भी तोड़े गए है। थानाध्यक्ष उत्तर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed