{"_id":"5920815e4f1c1b791af22722","slug":"sanjay-s-driver-clean-chit-police-left-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय के चालक को क्लीन चिट, पुलिस ने थाने से छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संजय के चालक को क्लीन चिट, पुलिस ने थाने से छोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 20 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
एत्मादपुर से संजय मित्तल की गाड़ी बरामद हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने उद्योगपति संजय मित्तल अपहरण कांड में उसके चालक को क्लीन चिट दे दी। शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
मालूम रहे कि बदमाशों ने संजय मित्तल के साथ उसके चालक महेंद्र पाल सिंह उर्फ बबलू सिंह को भी अगवा किया था। टूंडला में संजय मित्तल की बरामदगी और अपहरणकर्ता उस्मान की गिरफ्तारी के बाद रात करीब दस बजे पुलिस ने ड्राइवर महेंद्र पाल सिंह को राजा का ताल से हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान महेंद्र सिंह ने बताया कि संजय मित्तल की कार को रोज विजय निवासी रेहना थाना उत्तर चलाता था। शुक्रवार को वह नहीं आया तो संजय मित्तल ने उन्हें बुला लिया। बदमाशों ने उसे एटा रोड पर बंबा पुलिया पर छोड़ा। वह आटो से टूंडला चौराहे पर पहुंचा और फिर वहां से बस से फिरोजाबाद पहुंचा। रास्ते में एक परिचित के फोन से उसने अपने भाई को सूचना दी। महेंद्र के भाई ने पुलिस को बताया तो पुलिस ने राजा का ताल से महेंद्र को हिरासत में ले लिया। मूलरुप से मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव अरमराजट का रहने वाले महेंद्र ने दो साल पहले नौकरी छोड़ चुका था लेकिन संजय मित्तल ने उसको जनवरी माह में पुन: नौकरी पर रखा था।