फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Robbery with lic agent

बीमा एजेंट से तमंचे के बल पर लूटपाट

Mon, 20 Mar 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Robbery with lic agent
लूट के पीड़ित से पूछताछ करते एसएसपी।
थाना क्षेत्र के ग्राम उखरेंड में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने बीमा एजेंट से तमंचे के बल पर रुपये लूट लिए। वह सिरसागंज एलआईसी केंद्र पर उपभोक्ताओं के रुपये जमा करने आ रहे थे। वारदात की सूचना पर एसएसपी भी थाने पहुंचे। उन्होंने बदमाशों के शीघ्र पकड़े के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगला खंगर के निवासी डा.रामौतार सिंंह एकत्रित बीमा की किस्तों का 56 हजार रुपये लेकर एलआईसी केन्द्र पर बाइक से आ रहे थे। उखरेंड स्थित सोना ईट भट्ठे के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक रोक लिया। इसके बाद तमंचा सटा दिया और दूसरा बदमाश उनकी जेब में रखे 56 हजार रुपये निकाल लिये। डा.रमौतार ने लूट की सूचना 100 पर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सिरसागंज में चेकिंग अभियान तेज कर दिया। वहीं, लूट की खबर सुनते ही एसएसपी भी सिरसागंज थाने पर पहुंच गये। वहीं उन्होंने एलआईसी एजेंट से बदमाशों के हुलिया की जानकारी भी ली। एसएसपी ने थाने के अधिकारियों को लूट के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed