{"_id":"57b9ed0b4f1c1b9063d4f2ca","slug":"robbery-in-the-urdu-nagar-panic-in-outer-colonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू नगर में डकैती, बाहरी बस्तियों में दहशत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उर्दू नगर में डकैती, बाहरी बस्तियों में दहशत
Amar Ujala
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
उर्दू नगर में डकैती, बाहरी बस्तियों में दहशत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घंटे तक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करते रहे बदमाश
परिवार की महिलाओं और युवतियों के हाथ पैर बांधे
25 हजार नकद, दस तोला सोने के आभूषण लूटे
शहर की बाहरी बस्ती उर्दू नगर स्थित एक घर में शनिवार रात करीब नौ बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने युवती के गले पर चाकू रखकर शोर मचा रहे परिवार को चुप कर दिया और उसके बाद घर में मौजूद लोगों के हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दो घंटे तक बदमाश घर खंगालते रहे और हजारों नकदी, जेवर और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। पुलिस पहले तो वारदात पर पर्दा डालने में जुटी है और इसे चोरी की घटना बता रही। शहर की बाहरी बस्तियों में रहने वाले लोग दहशत में है।
थाना रामगढ़ क्षेत्र में स्थित शहर की बाहरी बस्ती उर्दू नगर में खलील के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया। खलील घर पर ही चूड़ी कटाई का काम करता है। घटना के समय खलील का पुत्र अरमान अपनी पत्नी उजाला के साथ दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था, जबकि खलील और उसकी पत्नी, छह बेटियां मकान के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे नौ बदमाश मकान की दीवार फांद कर घर में घुस आए। आते ही बदमाशों ने खलील की बड़ी बेटी खुशनूर के गले पर चाकू रख दिया। खुशनूर की चीख सुनकर परिवार के सभी लोग जाग गए। इसी कुछ बदमाशों ने अरमान और उसकी पत्नी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। परिवारीजनों ने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने खुशनूर का गला काटने की धमकी देकर चुप कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने खलील के पूरे परिवार के हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। परिवारीजनों का कहना है कि दो घंटे तक बदमाश घर में रहे और करीब 25 हजार रुपये, दस तोला सोने के और चांदी के जेवर, कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद भी खौफजदां परिवारीजनों की हिम्मत शोर मचाने की नहीं पड़ी। सुबह होने पर उन्होंने शोर मचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बदमाशों के निशाने पर बाहरी बस्तियां
रामगढ़ थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बदमाश लगातार सक्रिय है और उनके निशाने पर ऐसे मकान हैं, जो सुनसान इलाके में स्थित है। शनिवार रात बदमाशों ने जिस घर में धावा बोला, उस घर के आसपास कोई मकान नहीं था। बदमाश खाली पड़े प्लाट के रास्ते घर में घुसे थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
जेल से जमानत पर आए है कुछ बदमाश
पुलिस का मानना है कि 2015 में एक गिरोह गिरफ्तार हुआ था, जो बाहरी बस्तियों में वारदात करता था। गिरफ्तार बदमाश ताड़ों वाली बगिया और आकाशवाणी रोड़ के रहने वाले थे। इनमें से कुछ बदमाश एक माह पूर्व ही जमानत पर रिहा होकर जेल से बाहर आए हैं। पुलिस को उनके वारदात में शामिल होने की आशंका है। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह शनिवार की रात कहां थे। थानाप्रभारी अर्जुन लाल वर्मा इसे चोरी की घटना बता रहे हैं, साथ ही यह भी कह रहे हैं कि कुछ दिन पूर्व जो बदमाश जेल से छुटकर आए हैं, वह इस वारदात में शामिल हो सकते हैं।