फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Revenue Amin and his son arrested with arms

राजस्व अमीन और उसका पुत्र हथियारों के साथ गिरफ्तार

Mon, 22 May 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 22 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Revenue Amin and his son arrested with arms
राजस्‍व अमीन और उसके पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मैनपुरी की करहल तहसील में तैनात राजस्व अमीन छेदालाल और उसके पुत्र को एका पुलिस ने असलाहों और बड़ी संख्या में कारतूसाें के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिता-पुत्र गांव भूढ़ गड्ढा में फायरिंग कर भाग रहे थे। तभी एका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

छेदालाल पुत्र बदशाह मूल रूप से मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला बदी का रहने वाला है। उसके साड़ूू कुशलवीर सिंह एका थाना क्षेत्र के गांव भूढ़ गड्ढा में रहते हैं। कुशलवीर का गांव के ही सोरन सिंह पक्ष से जमीन को लेकर विवाद है। रविवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस पर ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कर दिया। सोरन सिंह पक्ष को सबक सिखाने के लिए कुशलवीर ने अपने साड़ुू छेदालाल को हथियारों के साथ गांव बुला लिया। हथियारों के साथ छेदालाल के पहुंचने पर सोमवार सुबह कुशलवीर और सोरन सिंह पक्ष में फिर विवाद हो गया। तभी कुशलवीर पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के दौरान कार लेकर जा रहे गांव के ही अखिलेश की कार में गोली लग गई। वहीं अखिलेश बालबाल बच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख छेदालाल अपने पुत्र अजय के साथ बोलेरो में बैठकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर दोनों को कार सहित पकड़ लिया और थाने ले आई। कार की तलाशी लेने के दौरान पुलिस ने छेदालाल के पास से दो देशी रायफल और 15 कारतूस तथा अजय के पास से एक पिस्टल 12 कारतूस बरामद किए। पिस्टल का लाइसेंस अनिल निवासी गढ़रेरा थाना दन्नाहार के नाम है। अनिल अजय का दोस्त है। एका थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed