फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   revealing incident in the moda village, two arrested

मौढ़ा गांव में हुई घटना का खुलासा, दो गिरफ्तार

Thu, 29 Sep 2016 12:45 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 29 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
revealing incident in the moda village, two arrested
मौढ़ा गांव में हुई घटना का खुलासा, दो गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
पकड़े गए बदमाशों से हथियार और मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन


गांव मौढ़ा निवासी श्रीनिवास की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस बदमाशों तक उनके मोबाइल फोन से पहुंची।
घटनाक्रम का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बदमाशों ने 22 सिंतबर की रात रिषीपाल के यहां चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान श्रीनिवास की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर भागते समय बदमाशों का मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही गिर गया था। मोबाइल फोन के माध्यम से चिन्हित कर बुधवार सुबह पुलिस ने लालू जाटव निवासी काशीराम कालोनी पचवान को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया। लालू ने पूछताछ के दौरान मौढ़ा गांव में ऋषिपाल के यहां चोरी की घटना को अंजाम देते समय श्रीनिवास की हत्या किए जाने की बात पुलिस को बताई। साथ ही पुलिस ने लालू द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देकर जीतू निवासी काशीराम कालोनी थाना नारखी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अमर सिंह मौके से भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन


अमर सिंह ने चलाई थी गोली
पुलिस गिरफ्त में आए लालू और जीते ने बताया कि उनका मकसद किसी की हत्या करना नहीं, बल्कि चोरी की वारदात को अंजाम देना था। इसी उद्देश्य से उन्होंने रिंच के माध्यम से शटर के बोल्ट खोल लिए थे। अमर सिंह गेट पर तमंचा लिए खड़ा था, जबकि वह दोनों सामान की तलाशी ले रहे थे। तभी शोर की आवाज सुनकर जीतू बाजरा के खेत में घुस गया था। लालू और अमर सिंह दुकान के अंदर ही रह गए थे, तभी अमर सिंह ने गोली चला दी थी। इसके चलते श्रीनिवास की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed