{"_id":"57ec16dc4f1c1ba77457411c","slug":"revealing-incident-in-the-moda-village-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौढ़ा गांव में हुई घटना का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौढ़ा गांव में हुई घटना का खुलासा, दो गिरफ्तार
Amar Ujala
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
मौढ़ा गांव में हुई घटना का खुलासा, दो गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकड़े गए बदमाशों से हथियार और मोबाइल फोन बरामद
गांव मौढ़ा निवासी श्रीनिवास की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस बदमाशों तक उनके मोबाइल फोन से पहुंची।
घटनाक्रम का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बदमाशों ने 22 सिंतबर की रात रिषीपाल के यहां चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान श्रीनिवास की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर भागते समय बदमाशों का मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही गिर गया था। मोबाइल फोन के माध्यम से चिन्हित कर बुधवार सुबह पुलिस ने लालू जाटव निवासी काशीराम कालोनी पचवान को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया। लालू ने पूछताछ के दौरान मौढ़ा गांव में ऋषिपाल के यहां चोरी की घटना को अंजाम देते समय श्रीनिवास की हत्या किए जाने की बात पुलिस को बताई। साथ ही पुलिस ने लालू द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देकर जीतू निवासी काशीराम कालोनी थाना नारखी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अमर सिंह मौके से भाग जाने में सफल रहा।
अमर सिंह ने चलाई थी गोली
पुलिस गिरफ्त में आए लालू और जीते ने बताया कि उनका मकसद किसी की हत्या करना नहीं, बल्कि चोरी की वारदात को अंजाम देना था। इसी उद्देश्य से उन्होंने रिंच के माध्यम से शटर के बोल्ट खोल लिए थे। अमर सिंह गेट पर तमंचा लिए खड़ा था, जबकि वह दोनों सामान की तलाशी ले रहे थे। तभी शोर की आवाज सुनकर जीतू बाजरा के खेत में घुस गया था। लालू और अमर सिंह दुकान के अंदर ही रह गए थे, तभी अमर सिंह ने गोली चला दी थी। इसके चलते श्रीनिवास की मौत हो गई।