फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ran out of the parking lot and put a jam

चौकी से भगाया तो जाम लगाया

Tue, 23 May 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 23 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Ran out of the parking lot and put a jam
चौकी पर सुनवाई नहीं होने पर लोगों ने जाम लगाया।
चोरी की वारदातों के बाद चौके पर पहुंचे पीड़ितों को भगाने पर दुकानदारों को गुस्सा फूट पड़ा।  उन्होेंने ब्रह्मदेव पुलिस के पास फिरोजाबाद-जलेसर मार्ग पर मंगलवार को जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद मौके पर थानाध्यक्ष नारखी पहुंचे और आक्रोशित दुकानदारों को चौकी प्रभारी हटवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे शांत हुए और जाम खुल सका।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव मुईनउद्दीनपुर निवासी सुखपाल सिंह और कुंवर सैन जलेसर रोड स्थित ब्रह्मदेव चौकी के पास खोखे में परचून और कपड़ों की दुकान करते हैैं। सोमवार रात चोरों ने खोखे को तोड़कर चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह सुखपाल और कुंवरसैन आसपास के दुकानदारों के साथ ब्रह्मदेव पुलिस चौकी पर शिकायत करने पहुंचे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीड़ित दुकानदारों से तहरीर लेना तो दूर उनको चौकी से खदेड़ दिया। कहा कि यदि दुबारा तहरीर लेकर आए, तो यहां से खोखे हटवा दिए जाएंगे। अवैध रूप से सड़क किनारे खोखे लगा लिए हैं। पुलिस के इस व्यवहार को लेकर दुकानदारों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने फिरोजाबाद जलेसर मार्ग जाम लगा दिया। दुकानदार करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा करते रहे। एक घंटे बाद मौके पर नारखी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कई लोगों की दुकानों के टूट चुके हैं ताले
लोगों की मानें तो मई में चोरों ने गिरीश चंद्र, विजेंद्र, राजबहादुर सिंह, अवधेश कुमार, महीपाल, बाबूलाल, श्रीनिवास की दुकानों के ताले तोड़ चुके हैं। पुलिस ने चोरी की वारदातों को रोकने के लिए कोई कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत था चौकी प्रभारी का व्यवहार
दुकानदारों ने जाम नहीं लगाया था, मौके पर पहुंचा तो दुकानदार जाम लगाने की कोशिश कर रहे थे। उनको समझाकर शांत कर दिया। चौकी प्रभारी ने दुकानदारों के साथ जो व्यवहार किया वह गलत था। उनको हटवाने की बात कहने पर दुकानदार मान गए।
देवेंद्र शंकर पांडेय, थानाध्यक्ष नारखी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed