फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ram Colony cracked cylinder, four-scorched

कांशीराम कालोनी में सिलेंडर फटा, चार झुलसे

Sun, 27 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ram Colony cracked cylinder, four-scorched
हादसा के बाद घ्‍ार की हालत यह हाो गई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कांशीराम कालोनी में रविवार की शाम गैस सिलेंडर फटने से चार लोग झुलस गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से कालोनीवासी दहशत में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे के बारे में लोगों से पूछताछ की।

सुनील शर्मा निवासी कांशीराम कालोनी रविवार शाम को रसोई में चाय बना रहा था। तभी अचानक गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने की आवास सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आसपास के घरों में दरारें और खिड़की के शीशे टूट गए। हादसे में सुनील शर्मा, आदेश, मंत्री और श्यामसुंदर झुलस गए। झुलसे लोगाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर दमकल भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकल कर्मचारियों ने घर में लगी आग को बुझा दिया। पुलिस ने गिरासू मकानों को खाली करा लिया है। कांशीराम कालोनी में चार मंजिला आवास बने हुए है। सुनील दूसरे मंजिल पर रहता है। हादसे के समय सुनील की पत्नी बाहर गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed