{"_id":"576c21874f1c1bd432b48044","slug":"pt-disconnection-of-electrical-department-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग की डिसकनेक्शन टीम पीटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत विभाग की डिसकनेक्शन टीम पीटी
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की घटना के बाद लोग एकत्रित हो गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। मारपीट कर बाइक, रुपये और सरकारी दस्तावेज छीन लिए। सूचना पर पहुुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग खड़े हुए। घायल कर्मचारियों ने मेडिकल कराया। जेई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
एसएन विद्युत फीडर पर तैनात डिसकनेक्शन टीम के ठेका कर्मचारी बंटू यादव, मनोज यादव, मनोज राठौर और कमल राठौर जेई अखिलेश के साथ गुरुवार दोपहर मथुरा नगर के बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुंचे थे। टीम ने बकायेदार राजकुमारी पत्नी कालीचरन का कनेक्शन काट दिया। इस पर क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए और टीम का विरोध करने लगे। कहासुनी के बाद लोगों की विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियोें के बीच हाथापाई हो गई। इसको लेकर क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोगों ने विद्युत कर्मचारियों को घेर लिया और पिटाई करते हुए नकदी, बाइक और सरकारी अभिलेख छीन लिए। उधर, कर्मचारियों के साथ मारपीट की सूचना पर विभागीय अधिकारियों के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करा घायल विद्युत कर्मचारियों को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां मेडिकल कराया गया। वहीं जेई अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने बबलू पुत्र मुन्नालाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट किए जाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष उत्तर का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।