फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Honey murder case: Accused Kush arrested following an encounter; sustained a gunshot wound to the leg, accomplice remains at large.

हनी हत्याकांड : मुठभेड़ के बाद आरोपी कुश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Honey murder case: Accused Kush arrested following an encounter; sustained a gunshot wound to the leg, accomplice remains at large.
बुलंदशहर मुठभेड़ के बाद घटना स्थल पर पड़ा तमंचा। पुलिस
बुलंदशहर। हनी चौधरी (21) के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही पुलिस की रविवार की रात में आरोपी कुश उर्फ युग से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी कुश उर्फ युग घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी भाग निकला।
विज्ञापन

एसओजी समेत पुलिस की चार टीमें हनी की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस हत्या में शामिल अब तक पांच बाल अपचारियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार रात करीब दस बजे मोहल्ला देवीपुरा में वाल्मीकि बस्ती के सामने बाइक की टक्कर लगने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने चाकू से गोदकर कोतवाली देहात के गांव मौसमगढ़ निवासी हनी चौधरी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी कोतवाली नगर पुलिस रविवार की रात में कोतवाली देहात क्षेत्र के बदनौरा कट पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर आरोपी बाइक को मोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के घेराबंदी करने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
घायल आरोपी की पहचान कुश उर्फ युग निवासी मोहल्ला देवीपुरा थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और बिना नंबर की चोरी की बाइक बरामद की गई। बरामद बाइक के संबंध में थाना न्यू अशोक नगर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज है।

मरा समझकर हो गए थे फरार
सीओ ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी कुश उर्फ युग ने बताया कि शुक्रवार की रात में वह देवीपुरा में नवरात्र मेले के दौरान खड़े हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों की बाइक की टक्कर अनिकेत को लग गई। अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक सवारों को रोककर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दो लोग छूटकर भाग गए। एक युवक को उन्होंने पकड़कर जान से मारने की नियत से पीटना शुरू कर दिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

उसे मरा समझकर वह मौके से भाग गए। रविवार की रात में वह अपने साथी के साथ भागने की जुगत में था। सीओ ने बताया पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच कर रही है। वहीं, घटना के समय मृतक के साथ मौजूद उसके चचेरे भाई और उसके साथी से भी आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

बुलंदशहर मुठभेड़ के बाद घटना स्थल पर पड़ा तमंचा। पुलिस

बुलंदशहर मुठभेड़ के बाद घटना स्थल पर पड़ा तमंचा। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed