फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   13 accused arrested in a case involving a dispute over land possession in Garhi Dhakpura

Kasganj News: गढ़ी ढकपुरा में जमीन के कब्जे में विवाद के मामले में 13 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
13 accused arrested in a case involving a dispute over land possession in Garhi Dhakpura
फोटो50पटियाली पुलिस ने गिरफ्तार किए नगला ढक में हुए विवाद के 13 आरोपी। स्रोत: पुलिस मीडिया से
कासगंज/पटियाली। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी ढकपुरा में रविवार शाम जमीन पर कब्जे के लिए हुए खूनी संघर्ष से सनसनी फैल गई। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें जमकर लाठी-डंडे, धारदार हथियार चले और पथराव के साथ फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन

इससे गांव में भगदड़ मच गई। लोग घरों में छिप गए और बाजार बंद हो गए। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह की तहरीर पर दोनों पक्षों से अखंड प्रताप, हरि प्रताप, प्रेमप्रताप, सचिन, अश्वनी, अमन उर्फ बंटू, ज्ञानेंद्र,जितेंद्र, शैलेंद्र, नीरेश, प्रांशु, रमेश, आदेश, पिंटू, अमित सहित 16 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को इनमें से 13 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया। 18 अक्तूबर को हुए इस विवाद में दोनों पक्षों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजकर उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में एटा के राजा का रामपुर और आसपास के थानों के भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
----------------------
इन्हें किया गिरफ्तार

पिंटू, अमित ,आदेश, शैलेन्द्र, रमेश चन्द्र, प्रियांशु ,नीरेश निवासी गांव गढ़ी ढकुपुरा पटियाली। वहीं दूसरे पक्ष से अश्वनी कुमार, रोहित उर्फ नन्हे, अखण्ड प्रताप, हीर प्रताप, प्रेम प्रताप, अमन निवासी नगला धाता, थाना राजा का रामपुर, जनपद एटा शामिल है। आरोपियों के पास एक तमंचा व एक कारतूस 3 डंडेस, 1 चिमटा, 1 दरांती पुलिस ने बरामद किए है।

--------------------
वर्जन
गढ़ी ढकपुरा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों के 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। -अमित कुमार, सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed