फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Prime son with a knife attacked and killed

पूर्व प्रधान पुत्र की चाकू से प्रहार कर हत्या

Wed, 01 Jun 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 01 Jun 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Prime son with a knife attacked and killed
मृतक
मकान बनवाने के लिए फतेहाबाद जा रहे बाइक सवार पूर्व प्रधान के पुत्र और उसके साथी पर चुनावी व जमीनी रंजिश में आरोपियों ने हमला कर दिया। नामजदों ने चाकुओं से गोदकर पूर्व प्रधान के पुत्र की हत्या कर दी। वहीं साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में घायल को आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर हत्या के बाद दो लाख रुपये की नकदी और मोबाइल आदि लूट ले गये। मामले में मृतक के भाई ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 थाना नगला सिंघी के गांव बजहेरा निवासी रतन सिंह (45) पुत्र रामेश्वर दयाल अपने भतीजे मुकेश और विनोद पुत्र पप्पू सिंह गांव गढ़ी चैना के साथ मंगलवार सुबह दबरई खाद का परमिट बनवाने के गए थे। शाम पांच बजे रतन सिंह ने भतीजे मुकेश को घर भेज दिया और वह विनोद के साथ बाइक पर फतेहाबाद स्थित ईंट भट्ठे पर मकान के लिए ईंटें खरीदने चले गए। फतेहाबाद के गांव नयापुरा के निकट दो बाइकों पर सवार होकर चार युवकों ने रतन सिंह की बाइक को ओवरटेक कर रुकवा लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावरों ने रतन सिंह और विनोद पर चाकुओं से प्रहार कर दिया। हमले में रतन सिंह मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर दोनों को मृत समझकर दो लाख रुपये की नकदी और मोबाइल लूटकर ले गए। गंभीर रूप से घायल विनोद ने किसी तरह घटना की जानकारी परिवारीजनों और पुलिस को दी। सूचना पर फतेहाबाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विनोद को फतेहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक रतन सिंह के परिवारीजनों का आरोप है कि गांव के ही बीरी सिंह से खेत को लेकर पुरानी चुनावी और जमीनी रंजिश है। विगत सात मई को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तभी बीरी सिंह पक्ष ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक के भाई कोमल सिंह ने गांव के ही बीरी सिंह, कालीचरन, रामकिशन, अवधेश, हरीमोहन, विनोद कुमार और एक अन्य के खिलाफ थाना फतेहाबाद में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed