फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People who are happily after marriage at the police station

थाने में शादी के बाद खुशी-खुशी विदा हुए लोग

Tue, 11 Apr 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 11 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
People who are happily after marriage at the police station
थाने के मंदिर में शादी कराई गई।
युवक का रिश्ता दूसरी जगह तय करने पर युवती के परिवार वालों ने थाने में तहरीर दे दी। दोनों पक्ष थाने में तनाव में पहुंचे थे। पंचायत हुई और तनातनी भी हुई लेकिन जब समझौते का रास्ता निकला तो शादी को नहीं टाला गया। रात को ही विवाह की रस्म पूरी कराने को पंडित बुला लिया गया। थाने में बने मंदिर में स्थापित देव मूर्तियों को साक्षी मान कर शादी की रस्में हुईं। जिस युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया शादी की रस्म के दौरान उसको सूट-बूट भी पहनाया गया। थाने से जब लोग विदा हुए तो चेहरे पर खुशी थी।
विज्ञापन

नगला खंगर के गांव नगला गुलाल निवासी राकेश ने पांच वर्ष पूर्व अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। उसके कोई संतान नहीं थी। इस बीच राकेश के प्रेम संबंध अपने भाई रामनरेश की साली करिश्मा निवासी कुरावली मैनपुरी से हो गए। इसकी जानकारी रामनरेश की पत्नी को भी थी। राकेश भाई रामनरेश की साली से शादी करना चाहता था लेकिन परिवारीजन इस पर राजी नहीं थे। उन्होंने राकेश की दूसरी जगह गोद भराई कर दी। इसकी जानकारी राकेश की भाभी को हुई तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया और विवाह को लेकर चल रहे विवाद को खत्म कराने के साथ ही राकेश की शादी उसके भाई रामनरेश की साली से करा दी। थाने में हुई इस शादी को लेकर मंगलवार को जहां चर्चा का विषय बना रहा। वहीं शादी नवदंपति के साथ रिश्तेदार और नातेदारों के साथ ग्रामीणों के लिए यादगार बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed