फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Outrage at the death of the young man, motorway jams

युवक की मौत पर आक्रोश, हाइवे जाम  

Thu, 21 Jul 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 21 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Outrage at the death of the young man, motorway jams
युवक की आत्महत्‍या के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया
आर्य नगर स्थित संगम लॉज में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर परिवारीजनों के साथ पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। उधर दोपहर बाद परिवारीजनों ने लॉज स्वामी पर हत्या का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल के सामने हाइवे जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। आक्रोशित लोग लॉज स्वामी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।  उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दम्मामल नगर निवासी शिवम बाल्मीकि (23) पुत्र संजय उर्फ संजू बाल्मीकि संगम लॉज में सफाई का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वह लॉज पर पहुंचा था। तीसरी मंजिल पर बने कमरे की चाबी लेकर वह ऊपर पहुंच गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक शिवम नीचे नहीं उतरा तो लॉज स्वामी कन्हैयालाल ने शिवम को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर कन्हैयालाल के परिवारीजन दूसरे मकान की छत से लॉज की छत पर पहुंचे। उन्होंने कमरे के जंगले से झांक कर देखा तो शिवम का शव फंदे पर लटका हुआ था। इसकी जानकारी लॉज स्वामी ने शिवम के परिवारीजनों और पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और परिवारीजन पहुंच गए। परिवारीजनों ने कमरे का दरबाजा तोड़कर फंदे पर लटके शिवम के शव को नीचे उतार लिया और पीएम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। दोपहर बाद समाज के लोगों और पीड़ित परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने लॉज स्वामी पर शिवम की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल के सामने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। जाम की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव, एसडीएम रविंद्र मादंड के साथ सीओ सिटी ओमकार यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवारीजनों से वार्ता करने के साथ ही लॉज स्वामी और उसके पुत्रों के खिलाफ हत्या की तहरीर लेकर लोगों को शांत किया। तब कहीं जाकर आक्रोशित लोग हाइवे से हटे।  
विज्ञापन

लॉज स्वामी से हुआ था विवाद
पीड़ित परिवारीजनों की माने तो दो दिन पूर्व लॉज स्वामी से शिवम का विवाद हुआ था। इसकी जानकारी शिवम ने परिवारीजनों को भी दी थी। लेकिन उन्होंने मामले को शांत कराते हुए एक अगस्त तक नौकरी करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन

 पुलिस ने किया था तहरीर लेने से इनकार
पीड़ित परिवारीजनों का आरोप था कि वह हत्या की तहरीर देने के लिए थाना उत्तर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने शिवम द्वारा आत्महत्या की बात कहते हुए तहरीर लेने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पीड़ित परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए लॉज स्वामी और उसके पुत्रों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। युवक की पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि उसने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है। यदि पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
सीओ सिटी 
ओमकार यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed