फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One killed in the accident, four injured, including mother, daughter

हादसे में एक की मौत, मां बेटी सहित चार घायल

Mon, 23 Jan 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 23 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
One killed in the accident, four injured, including mother, daughter
दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी रोड स्थित हरियाली बाजार के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सैनिक की मौत हो गई। वहीं सिरसागंज के समीप साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार हाईवे पर पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हुए।
विज्ञापन

मैनपुरी के गोला बाजार निवासी हरीमोहन पुत्र संतोष सेना में तैनात है। उसकी पोस्टिंग नासिक में है। वह बाइक द्वारा शिकोहाबाद से मैनपुरी जा रहा था। शिकोहाबाद मैनपुरी मार्ग स्थित हरियाली बाजार के समीप पहुंचा था, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। पुलिस उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं शिकोहाबाद के मोहल्ला खतराना निवासी अमित कुमार कार लेकर सिरसागंज से शिकोहाबाद आ रहा था। वह सिरसागंज के गांव धातरी के समीप पहुंचा था। तभी साइकिल सवार सुनील कुमार उसकी कार के सामने आ गया। सुनील को बचाने प्रयास में अमित की कार पलट गई। हादसे में साइकिल सवार सुनीत व कार में सवार अमित, शकुंलता और उसकी पुत्री अनामिका निवासी अहमदपुर थाना सिरसागंज घायल हो गए। घायलों को शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed