फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nine hundred boxes of liquor-laden liquor caught

ट्रक में लदी शराब की नौ सौ पेटियां पकड़ी

Thu, 09 Mar 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 09 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Nine hundred boxes of liquor-laden liquor caught
शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी।

विज्ञापन
 चंडीगढ़ से मंगाई गई देशी शराब की नौ सौ पेटियां मटसेना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान विजयपुरा फाटक के समीप से पकड़ ली। शराब दस चक्का ट्रक में लदी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों अमरीक सिंह निवासी सैलाखुर्द जिला हुशियारपुर, अजीत निवासी जसवाल मालपुर जिला हुशियारपुर पंजाब और  रजनेश पुत्र उम्मेद सिंह निवासी नवादा थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया।  शराब होली और चुनाव नतीजे के बाद होने वाले जश्न में खपाने की तैयारी थी। कोतवाल मटसेना ने बताया कि शराब पंजाब की है। इसको चंडीगढ़ से लादकर मैनपुरी ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से जानकारी की जा रही है अंदेशा है कि इस शराब को मंगाने के पीछे किसी प्रत्याशी की भी संलिप्तता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed