फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   millions rupees goods stolen from inter college

इंटर कालेज से लाखों रुपए के सामान चोरी

Sun, 21 Aug 2016 12:49 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 21 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
millions rupees goods stolen from inter college
chori - फोटो : amar ujala
घटनास्थल से कुछ दूर खेतों में पड़ा मिला चोरी का कुछ सामान
विज्ञापन

इंटर कालेज के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित स्कूल संचालक को घटना की जानकारी शनिवार सुबह हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए। पीड़ित से तहरीर लेकर पुलिस ने चोरों की शुरू कर दी।

शिकोहाबाद के एटा चौराहा निवासी देेंवेद्र सिंह चौहान का मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा के समीप राजेश्वरी देवी निहाल सिंह चौहान इंटर कालेज है। शुक्रवार देर रात चोरों ने स्कूल में धावा बोल दिया। प्रधानाचार्य कार्यालय सहित अन्य दो कार्यालयों के ताले तोड़कर बदमाश एक एलसीडी, चार कंप्यूटर, दो इनवर्टर, एक प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और मार्कशीट का लिफाफा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय स्कूल में तैनात चौकीदार स्कूल में पीछे गिरी बाउंड्री के समीप रखवाली कर रहा था। शनिवार सुबह चौकीदार को घटना की जानकारी हो सकी। उसने प्रधानाचार्य और देवेंद्र सिंह चौहान को घटना की जानकारी दी। सूचना पर प्रधानाचार्य परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष मक्खनपुर फिंगर प्रिंट टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खेत से कुछ कागज और स्कूल का घंटा बरामद किया। वहीं पुलिस ने पीड़ित स्कूल संचालक से घटना की तहरीर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed