फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Max U-turn, 12 injured

मैक्स पलटी, 12 लोग घायल

Sun, 05 Mar 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Max U-turn, 12 injured
मैक्स पलटने से कई लोग घायल हो गए।
थाना पचोखरा क्षेत्र के ग्राम दयागढ़ी के पास श्रमिकों से भरी मैक्स पिकअप पलट गई। इसके पलटने से सवार 12 श्रमिक घायल हो गए। मौके पर पहुंचले लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। उधर, बाह में हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

पचोखरा के श्रमिक आलू खुदाई करने के लिए मैक्स पिकअप गाड़ी से दयागढ़ी जा रहे थे। इसमें कई महिलाओं के साथ बच्चे भी सवार थे। जब वे दयागढ़ी के पहुंचे तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। मैक्स गाड़ी के पलटने से उसमें सवार श्रमिक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई। इसमें पचोखरा निवासी रॉकी (23), सुनयना (30), आरती (20) एवं पूजा (18),फूलमाला (40), कपूरी देवी (55), पूजा (18), दीपा (11), मोहर श्री (55), सोहन स्वरूप (40), राजकुमारी (37) तथा प्रमोद (10) घायल हो गए। श्रमिकों के ठेकेदारी का काम करने वाली रॉकी ने बताया कि आलू बिनाई करने वालों ने ही गाड़ी श्रमिकों को बुलाने के लिए भेजी थी। गांव के करीब पहुंचते ही पलट गई थी। थाना मक्खनपुर स्थित हाइवे पर बाइक में कट मारने से  डौली (20) और नंदनी (18)जरौली कलां थाना टूंडला घायल हो गए। थाना उत्तर के जलेसर रोड स्थित झील की पुलिया का समीप ऑटो पलटने से धातरी निवासी सुनीता (26) घायल हो गई। आगरा के बाह में हादसे में थाना नगला खंगर के नगला गुलाल निवासी पुष्पेंद्र उर्फ छोटू (21) की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed