फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Market closes in protest against the murder of jewelers

ज्वेलर्स की हत्या के विरोध में बाजार बंद

Tue, 28 Mar 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 28 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Market closes in protest against the murder of jewelers
सराफ की हत्या के विरोध में मक्‍खनपुर का बाजार बंद रहा।

विज्ञापन
ज्वेलर्स जीतेश उर्फ भोला की हत्या के विरोध में मंगलवार को मक्खनपुर का बाजार बंद रहा। घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश था। इस दौरान थानाध्यक्ष और पीएसी के जवान डेरा डाले रहे। बीएसएफ में तैनात दोनों भाइयों के आने के बाद जीतेश के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में एसएसपी ने लापरवाही पर यूपी 100 में तैनात तीनों सिपाहियों को भी सस्पेंड कर दिया है।
पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन जीतेश के शव को लेकर गांव नगला तुर्किया पहुंचे तो कोहराम मच गया। जीतेश की मां सरोज देवी गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी।  उधर जीतेश के शव का अंतिम संस्कार न होने तक पुलिस की धड़कने तेज होती रही। बीएसएफ में नौकरी करने वाले जीतेश के भाई भुवनेश और ओमकांत के घर पहुंचने के बाद परिवारीजनों ने जीतेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। भुवनेश की पोस्टिंग पंजाब में है। वह भाई की हत्या की खबर सुनकर सुबह करीब दस बजे नगल तुर्किया पहुंचे थे। वहीं ओमकांत की पोस्टिंग झारखंड के रांची में है। वह दोपहर तीन बजे घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

लापरवाही पर तीनों पुलिसकर्मी निलंबित
देर रात आईजी सुजीत कुमार और डीआईजी महेश चंद्र मिश्रा के साथ पुलिस अधिकारी नगला तुर्किया में डेरा डालने के साथ ही बदमाशों को चिन्हित और उनकी गिरफ्तारी को टीमों को दिशा निर्देश देते रहे।  मंगलवार को एसएसपी अजय कुमार ने यूपी 100 पर तैनात एचसीपी धर्मेंद्र सिंह चौहान, सिपाही रवि कुमार और इंद्रपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी बोले, थाने पर तैनात पूरे स्टाफ बदलें एसएसपी  
फिरोजाबाद।
व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से पूरे थाने को बदलने की मांग की है। उनका कहना था कि थाने पर तैनात फोर्स कुछ काम नहीं करता। पुलिस रात में गश्त तक नहीं करती। वहीं थाने से पीड़ितों को भगा दिया जाता है। जिस वक्त बदमाश ज्वेलर्स जीतेश को गोली मारकर भागे थे। उस वक्त कोतवाल की गाड़ी के साथ यूपी 100 की भी गाड़ी भी चौराहे पर खड़ी थी।
कोतवाल तो गाड़ी में बैठे थे लेकिन चालक का कोई पता नहीं था। इसलिए कोतवाल की गाड़ी बदमाशों का पीछा नहीं कर सकी। बदमाश आए दिन लूट की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। 23 मार्च की शाम भी बदमाशों ने एक ज्वेलर्स के साथ लूटपाट की थी। थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मी अच्छा व्यवहार नहीं करते। इसलिए पूरे थाने को बदलना चाहिए। अखिलेश गुप्ता, रमाकांत बजाज उपाध्यक्ष व्यापार मंडल मक्खनपुर, जसबंत गुप्ता सरार्फा मक्खनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष, शशिकांत गुप्ता, अनिल मैनेजर, मनोज गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, प्रवीन भारद्वाज, उमाकांत गुप्ता, रतन गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, डा. संदीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, श्याम गुप्ता, विष्णू गुप्ता और श्याम बिहारी गुप्ता आदि रहे।  
नवागत थानाध्यक्ष को भी हटाने की मांग
एसएसपी ने भले ही कोतवाल मक्खनपुर देवेंद्र सिंह को निलंबित करते हुए उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर ध्यानपाल सिंह को तैनात कर दिया हो लेकिन नवागत कोतवाल को क्षेत्रीय दुकानदार ने हटाकर उनके स्थान पर दूसरे को तैनात करने की मांग की है। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि ध्यानपाल पूर्व में भी यहां पर तैनात थे। तब श्याम ज्वैलर्स के मालिक को बदमाशों ने लूट लिया था।
पैसे ले जाते लला को छोड़ जाते
जीतेश का शव घर पहुंचते ही परिवारीजनों में जहां कोहराम मचा, वहीं जीतेश की मां सरोजदेवी का रो-रोकर बुरा हाल था। उसके मुंह से एक ही शब्द बार बार निकल रहा था। पैसे चाहे कितनऊ ले जाते। पर लला को छोड़ जाते। वाने का बिगारो हतो। सो मार गए।
मंदिर में नहीं हुई पूजा-अर्चना
घटना को लेकर लोगों में फैले आक्रोश का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शव के गांव पहुंचने के बाद लोग पूजा अर्चना करने तक मंदिर नहीं पहुंचे। जबकि मंगलवार को पहला नवरात्र था। इसके बाद भी मंदिर पर ताला लगा रहा।

तहरीर में नहीं खोली गई लूट की रकम
मृतके जीतेश के भाई विजेंद्र की तहरीर में बदमाशों द्वारा लूटी गई नकदी और सोने चांदी के आभूषणों का जिक्र नहीं किया है। कोतवाल मक्खनपुर का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। शाम को एसएसपी भी पीडित परिवारीजनों के बीच पहुंचे।


बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें प्रयास कर रही है। बंद पड़ी पुलिस चौकी की शुरू करा दिया गया है। उपनिरीक्षक के साथ चार पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। यह चौकी काफी महत्वपूर्ण है। चौकी के आसपास सर्राफा बाजार भी है। यूपी 100 के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

अजय कुमार एसएसपी फिरोजाबाद।

भाई छुट्टी लेकर आ रहा था, स्टेशन पर मिली मौत की खबर
बीएसएफ में तैनात जीतेश से बडे़ भाई ओमकांत एक महीने की छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। रांची स्टेशन पर वह घर आने के लिए बैठे तभी सोमवार रात को उन्हें भाई की मौत की खबर मिली। ओमकांत का भी विवाह नहीं हुआ है। एक महीने की छुट्टी में उनके लिए लड़की देखने के साथ शादी की तारीख पक्की करने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed