फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Manoj's friends on the turmoil in oil theft in the name

तेल चोरी में नाम आने पर मनोज के दोस्तों में खलबली

Tue, 21 Feb 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 21 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Manoj's friends on the turmoil in oil theft in the name
रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले तेल माफिया के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
सौ करोड़ की तेल चोरी के मामले में पेट्रोल पंप संचालक मनोज गोयल का नाम आते ही उससे जुडे़ लोगों में खलबली मच गई है।  गोयल का फ्रेंड सर्किल भी काफी बड़ा है।
विज्ञापन

 सुहागनगरी में मनोज गोयल की पहचान डीपीएस (देहली पब्लिक स्कूल) की लांचिंग के दौरान हुई थी। लाचिंग तो हुई लेकिन कुछ समय बाद ही इसकी मान्यता संबंधी मामला खुला तो मनोज गोयल फिर सुर्खियों में आ गए। बाद में इस स्कूल को जीडी गोयनका की फ्रेंचाइजी से संचालित किया गया। वर्तमान में यह स्कूल जीडी गोयनका के नाम से उसायनी के पीछे चल रहा है। तेल का कारोबार करने वाले कुछ लोगों से मनोज गोयल के निजी संबंध हैं। उनके फ्रेंड सर्किल में कुछ लोग प्रापर्टी का काम तो कुछ ड्राफ्ट का भी काम करते हैं। हालांकि आगरा के कुछ मामलों में गोयल का नाम उछलने पर कई लोगों ने उनसे दूरी भी बना ली थी। 100 करोड़ की तेल चोरी के मामले में मनोज गोयल का नाम आते ही उनके एक मित्र का नाम भी सुर्खियों में आ गया। कुछ वर्षों तक उनका यह मित्र यहीं रहता था। तेल के कारोबार में जब करोड़ों के बारे न्यारे हुए तो यह मित्र भी आगरा शिफ्ट हो गया और रीयल स्टेट से जुड गया। मनोज गोयल के साथ कारोबार में उनकी सहभागिता भी बतायी जाती है। गोयल के एक नजदीकी का पेट्रोल पंप यहां भी है। समझा जाता है कि चोरी का तेल इस पंप पर भी भेजा जाता था। तेल चोरी के मामले में गोयल की तलाश पुलिस कर रही है। इससे गोयल के नजदीकी लोगों की धड़कन बढ़ गई है।
विज्ञापन


सारा के मामले में भी मनोज गोयल का आया जिक्र
अमनमणि की पत्नी सारा सिंह की हत्या के प्रकरण में भी मनोज गोयल का नाम सुर्खियों में आया था। सारा सिंह की मां सीमा सिंह ने साजिश में मनोज गोयल के नाम का भी जिक्र किया था। सीमा सिंह का कहना है सारा की मौत के बाद अमरमणि के भाई के साथ मनोज गोयल सहानुभूति जताने आया था। तब वह पहली बार मनोज गोयल से मिली थी। उन्होंने सीबीआई को दिए बयान में भी मनोज गोयल का जिक्र करते हुए पूरे मामले की साजिश में शामिल होना पहले ही बताया है। जबकि पूर्व में मनोज गोयल पूर्व मंत्री अमरमणि के परिवार से किसी भी तरह के रिश्ते और नजदीकी से इंकार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed