फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ktfori fired just near the highway, dozens injured

कठफोरी के समीप हाईवे पर पलटी बस, दर्जनों घायल

Thu, 08 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Thu, 08 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ktfori fired just near the highway, dozens injured
सड़क हादसा
सिरसागंज के गांव कठफोेरी के समीप प्राइवेट बस पलटने से करीब 20 लोग घायल हो गए। 11 को नाजुक हालत में देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल अलीगढ़ जनपद के रहने वाले है। युवती की शादी समारोह में भाग लेने अलीगढ़ से फैजाबाद जा रहे थे। घायलों में दुल्हन के मामा, भाई और परिवार के अन्य लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से अलीगढ़ जनपद के कृष्ण विहार पला रोड निवासी ऋषिपाल प्रजापति ने अपनी बेटी वंदना का विवाह फैजाबाद निवासी रतन कुमार के साथ तय किया था। आठ दिसंबर की शादी होने पर सात दिसंबर की शाम को ऋषिपाल परिवारीजनों और रिश्तेदारों के साथ बस द्वारा अलीगढ़ से फैजाबाद जा रहा था। रात करीब दो बजे सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव कठफोरी के समीप कोहरे के कारण चालक बस से संतुलन खो बैठा और बस हाईवे पर पलट गई। घायलों को पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला। यहां दुल्हन के ताऊ एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजवीर प्रजापति, मामा संजय, ओमप्रकाश, पीतांबर सिंह, विवेक, धनीराम और अंकित, बहन गुंजन के ससुर नरेंद्र कुमार, तेज सिंह और भाई कौशल की साली दयावती, चाचा हरीपाल प्रजापति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य घायलों को सिरसागंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दूसरी बस में सवार थी दुल्हन और परिवारीजन
पीड़ितों की मानें तो दुर्घटनाग्रस्त बस दुल्हन के भाई, चाचा और मामा सवार थे। वहीं दुल्हन अपने माता पिता, भाई और भाभी और अन्य रिश्तेदारों के साथ दूसरी बस में सवार थी। दूसरी बस को देर रात ही फैजाबाद के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed