फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Jewels murder case, two arrested

ज्वेलर्स जीतेश हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Mon, 10 Apr 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Jewels murder case, two arrested
जीतेश हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस।
मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला तुर्किया में लूट के दौरान ज्वेलर्स जीतेश की हत्या करने वाले दो बदमाशों को एसओजी और मक्खनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशाें के कब्जे से पुलिस ने लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों के साथ हथियार और अपाचे बाइक भी बरामद की गई है। वहीं, दो बदमाशों की गिरफ्तारी को भी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि बदमाश प्रवीण कुमार उर्फ पन्नालाल लोधी नगला अनूप थाना जसराना तथा सौरभ सोलंकी कासगंज जिले के थाना सिढपुरा के गांव सरावल का रहने वाला है। इनके गिरोह में अनिल कुमार निवासी सवलपुर थाना जसराना और एवरन निवासी लोहचा जलेसर एटा भी शामिल है। 27 मार्च को ज्वेलर्स जीतेश के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए चारों बदमाश आए थे। सौरभ बाइक चला रहा था जबकि प्रवीण ने जीतेश से थैला लूटने के साथ ही उसको गोली मारी थी। उस समय अनिल और एवरन घटनास्थल के समीप ही मौजूद थे। इन दोनों का मकसद यह था कि यदि भीड़ प्रवीण और सौरभ को पकड़ती है तो उनको कवर फायर देने के साथ ही भीड़ से बचाया जा सके। प्रवीण ने अपने साथियों के साथ वर्ष 2015 में जसराना के गांव पाढ़म में भी ज्वेलर्स के साथ लूट के दौरान गोली मारकर हत्या की थी। इससे पूर्व आरोपियों द्वारा मैनपुरी, इटावा, अलीगढ़, एटा, कासगंज और आगरा में भी ज्वेलर्स की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर चुके है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। जबकि फरार चल रहे अनिल और एवरन की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान सीओ शिकोहाबाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लूट के पैसे से प्रेमिका को देते थे महंगे गिफ्ट
नौकरी छोड़कर किया था व्यापार फिर भी हुआ घाटा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद।
पुलिस गिरफ्त में आया सौरभ एक व्यापारी होने था लेकिन महंगे शौक और अय्याशी ने उसको अपराधी बना दिया। इसका खुलासा एसएसपी अजय कुमार ने बदमाशों से पूछताछ के बाद किया है। वहीं प्रवीण, अनिल और एवरन पेशेवर अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि इंटर पास करने के बाद सौरभ ने इनवर्टर और बैटरी की एक कंपनी में सेल्समैन की नौकरी की थी। यहां से मिलने वाले वेतन से उसके महंगे शौक और अय्याशी का खर्चा पूरा नहीं हो पाता था। इसलिए उसने परचून का कारोबार शुरू किया। उसमें भी घाटा हो गया तो उसने जनरल मर्चेट की दुकान भी की लेकिन उसमें भी घाटा हो गया। तभी सौरभ की दोस्ती एटा के एवरन से हो गई और उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। सौरभ बाइक चलाने में एक्सपर्ट है। वहीं, प्रवीण शार्प शूटर है। यह लोग केवल ज्वेलर्स को ही अपना निशाना बनाते थे। लूट की रकम का बंटवारा होने के बाद सौरभ महंगे कपड़े खरीदने के साथ ही अपनी प्रेमिका को महंगे गिफ्ट भी खरीद कर दिया करता था। करीब डेढ़ माह पूर्व ही जेल से जमानत पर छूटकर आए है। एसएसपी ने क्राइम ब्रंाच प्रभारी शैलेंद्र सिंह, सिपाही दिनेश कुमार, राहुल यादव, नदीम खां, मुकेश कुमार, विशाल शिकेरा, अरुण कुमार, आशीष शुक्ला, गिर्राज यादव, अमित उपाध्याय, सर्वेश कुमार, धीरज, संदीप और गौरव कुमार के साथ कोतवाल मक्खनपुर ध्यानपाल सिंह को 20 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
वारदात के दौरान बरती जाती थी सावधानी
बदमाश वारदात को अंजाम देने से पहले क्षेत्र की रैकी किया करते थे। वहां, सीसीटीवी कैमरे आदि के बारे में जांच करते थे। वारदात को अंजाम देने के लिए 25 मार्च से रैकी की जा रही थी। इन्ही बदमाशों ने 23 मार्च को मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ के समीप एक ज्वेलर्स को और लूटा था।

लूट का यह माल हुआ बरामद
बदमाशों ने करीब 4.50 लाख के आभूषण लूटे थे। इसमें से पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर दो तमंचा, छह जोड़ी तोड़िया, 18 बीछिया, तीन पेंडल, एक अंगूठी, चार कुंडल, चार जोड़ी पाजेब, एक अपाचे मोटर साइकिल बरामद की है। जिसका प्रयोग लूट के दौरान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed