फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bulldozer razes illegal dhaba of drug trafficking accused

Shimla News: नशा तस्करी के आरोपी के अवैध ढाबे पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि से हटाया कब्जा

Fri, 09 Oct 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer razes illegal dhaba of drug trafficking accused
रोहड़ू के पटसारी क्षेत्र में लोक निर्माण की जमीन पर बनाया गया था अस्थायी ढाबा
विज्ञापन

. अफीम बरामदगी मामले की जांच के दौरान हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए शिमला पुलिस ने आरोपियों के अवैध कब्जों और अनधिकृत निर्माण को भी निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रोहड़ू के पटसारी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए एक अस्थायी ढाबे को विभागीय कार्रवाई के तहत ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह ढाबा नशा तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी की ओर से संचालित किया जा रहा था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी एवं वर्तमान में शिमला जिला के रोहड़ू में रहने वाले आरोपी अर्जुन पाल को रोहड़ू की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत दर्ज एफआईआर में गिरफ्तार किया था। आरोपी पर 108 ग्राम अफीम रखने का आरोप है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से संबंधित राजस्व अभिलेखों का विश्लेषण किया। इस दौरान पता चला कि पटसारी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर एक अस्थायी ढाबा बनाया था, जिसका संचालन आरोपी कर रहा था। इसके बाद सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) जुब्बल के माध्यम से संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में उक्त अवैध ढाबे को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवा दिया। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान अब केवल आरोपियों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों की बरामदगी तक सीमित नहीं है। जांच के दौरान आरोपियों से जुड़े अवैध कब्जों और अनधिकृत निर्माणों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ऐसे कुछ ठिकाने नशा तस्करी के नेटवर्क के संचालन, संपर्क स्थापित करने और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों और अनधिकृत निर्माणों के मामलों में संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। शिमला पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क की विभिन्न कड़ियों तक पहुंचने और अवैध गतिविधियों से जुड़े ठिकानों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article