फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   high-profile case could not sattled

सूदखोरी के हाईप्रोफाइल मामले में नहीं हो सका समझौता

Fri, 21 Apr 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजाबाद Updated Fri, 21 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
high-profile case could not sattled
पुलिस - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन
सूदखोरी के हाईप्रोफाइल मामले में समझौता कराने के लिए कई सप्ताह से एसपी सिटी कार्यालय पर चल रही पंचायत शुक्रवार को किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। दोनों पक्षों की बात सुनने के साथ ही एसपी सिटी ने फाइल बंद कर दोनों पक्षों को कोर्ट जाने का फरमान सुना दिया। इस दौरान पीड़ित महिला ने आरोपी पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप भी लगाया।

दक्षिण थाना क्षेत्र की आवास विकास कालोनी निवासी नीता पांडेय का आरोप है कि उन्होंने संजीव गुप्ता निवासी आर्चिडग्रीन से 15 लाख रुपये वर्ष 2015 में मांगे थे। संजीव गुप्ता ने पांच लाख रुपये दिए और 30 हजार रुपये फाइल चार्ज के नाम पर काट लिए। साथ ही 30 हजार रुपये अमित गुप्ता के नाम में डालते हुए कहा कि यह रुपये तुमको अमित गुप्ता द्वारा दिए जाएंगे। शेष रकम 10 दिन में देने की वायदा किया।
विज्ञापन


संजीव गुप्ता द्वारा नीता पांडेय को 6.95 लाख रुपये दिए गए। 15 लाख रुपये में से छह प्रतिशत की ब्याज से दो माह की एडवांस ब्याज भी काट ली। संजीव गुप्ता द्वारा नीता पांडेय को शेष रकम न देकर नीता के नाम से 25 लाख रुपये की बीसी चालू कर दी। बीसी के नाम पर 2.8 लाख रुपये बीसी की दो किश्तों के नाम पर काट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नीता द्वारा भुगतान न किए जाने पर संजीव गुप्ता 15 लाख रुपये की ब्याज पर चक्रवृद्धि ब्याज और 15 हजार रुपये की पेनाल्टी लगाकर दो साल में 15 लाख की रकम को 45 लाख कर दिया। नीता का आरोप है कि रुपये न देने पर परेशान किए जाने के साथ ही डरा धमकाया जाने लगा।

नीता का कहना है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। वहीं, संजीव गुप्ता का कहना है कि वह न तो ब्याज का काम करते है और न ही बीसी का संचालन। नीता गुप्ता ने पानी के प्लांट में पार्टनर बनाने के लिए उनसे रुपये लिए थे। इसको स्टांप पेपर पर भी लिखा पढ़ी हुई थी। ब्याज और सूदखोरी का आरोप गलत है।


बेटी की शादी के लिए एसपी सिटी से गुहार
साहब 29 अप्रैल को बेटी की बारात आनी है। उसके पास कोई इंतजाम नहीं है। यह शब्द उस पीड़िता पिता कालीचरन पुत्र रेवतीराम निवासी हिमायूंपुर के थे। जिनसे वर्ष 2016 में मोहल्ले में ही रहने वाले राजू राठौर को 50 हजार रुपये इसलिए दिए थे कि राजू उस वक्त परेशान चल रहा था। जब बेटी की शादी तय हुई तो उसने रुपये के लिए तकादा शुरु किया तो राजू ने देने से इनकार कर दिया। इसलिए पीड़ित पिता न्याय के लिए एसपी सिटी आफिस पहुंचा और फरियाद सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed