{"_id":"58a5a3b84f1c1bbd5cd840c1","slug":"grihklh-workers-caused-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकलह में मजदूर ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहकलह में मजदूर ने लगाई फांसी
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिवारीजन।
थाना दक्षिण के नई बस्ती टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में कारखाने में काम करने वाले श्रमिक ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला बिश्नू का निवासी अवनीश कुमार(22)पुत्र भूरीसिंह यादव चूड़ी कारखाने में काम करता था। वह टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली स्थित यशपाल के मकान में पत्नी छाया के साथ किराए पर रहता था। बताया गया कि उसकी पत्नी दो दिन पूर्व मायके बोदला आगरा चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद से नाखुश था। उसने कमरे के अंदर लगे पंखे पर धोती से फांसी का फंदा बनाकर लटकर जान दे दी। जानकारी मकान में रहने वाले किराएदारों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दक्षिण पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल की पड़ताल की। इस दौरान उक्त श्रमिक के परिजन आ गए। मां का रो रोकर बुरा हाल था। पिता भूरी सिंह ने बताया कि युवक ने गृह क्लेश के चलते जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गृह क्लेश के कारण फांसी आत्महत्या की है।