फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gang of car robbers caught, eight vehicles recovered

वाहन लुटेरों का गैंग पकड़ा, आठ वाहन बरामद

Mon, 30 May 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 30 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Gang of car robbers caught, eight vehicles recovered
वाहन चोर पकड़ा
वाहन लुटेरों के गैंग का खुलासा करते हुए फीरोजाबाद पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक एटा के डीएम के यहां तैनात रहे चालक का बेटा और एक मैनपुरी में सिंचाई विभाग का कम्रचारी है। इन युवकों ने मैनपुरी, आगरा, मथुरा, कानपुर देहात और इटावा आदि जिलों में वाहन लूट की नौ से अधिक घटनाओं को कबूल किया है। इनके पास से पुलिस ने लूटे गए आठ वाहन बरामद किए हैं।  
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि बदमाशों ने 29 मई की रात करीब तीन बजे नारखी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी तिवारी निवासी सतीश चंद्र यादव का ट्रैक्टर असन और नगला सौंठ के बीच लूट लिया था। ट्रैक्टर लूट की सूचना लगते ही पुलिस ने घेराबंदी करके एक बदमाश को रजावली चौराहे के समीप से लूटे हुए ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान हत्थे चढ़े युवक ने अपना नाम अखिलेश शर्मा निवासी नवीन नगर थाना मिरहची जनपद एटा बताया। अखिलेश की निशानदेही पर पुलिस ने राहुल यादव निवासी जेड़ा थाना एका, आजाद उर्फ शंभू दयाल कश्यप निवासी असरौली आईटीआई गोकुल बिहार कालोनी एटा, हेंमत यादव निवासी अंबारी एटा, अनुज निवासी निवासी सहावर रोड ककैरा एटा, पिंटू निवासी जिन्हैरा थाना मिरहची एटा, मोमरेज निवासी मानपुर एटा को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन

---------
नौ घटनाओं का खुलासा, आठ वाहन बरामद
पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने चार ट्रैक्टर, एक ट्रक और तीन कार बरामद की है। तीन ट्रैक्टर नारखी थाना क्षेत्र से लूटे गए थे, जबकि एक ट्रैक्टर जसराना थाना क्षेत्र से लूटा गया था। वहीं ट्रक एका थाना क्षेत्र से 20 मई को लूटा गया था। इन लुटेरों के पास से आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र से लूटी गई कार भी मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
उपेंद्र है गैंग का लीडर
जनपद एटा के थाना निधौली कला के गांव नगला सेवा निवासी उपेंद्र गैंग का लीडर है। जो साथियों के साथ बोलेरो, स्विफ्ट कार में सवार होकर ट्रक और ट्रैक्टर लूट की वारदातों को अंजाम दिया करता था। उसके गिरोह में कुल 15 सदस्य शामिल हैं। गैंग के सदस्य उपेंद्र, चमन और प्रवीण आदि की तलाश में पुलिस जुटी है। गैंग के कुछ सदस्य फीरोजाबाद जिले के रहने वाले हैं। 

इनसेट
अनुज के पिता थे डीएम के यहां चालक
एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि अनुज के पिता भजनलाल एटा में डीएम के यहां चालक पद पर तैनात थे। अभी कुछ महीने पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए है। वहीं आजाद उर्फ शंभू दयाल मैनपुरी स्थित सिंचाई विभाग में कर्मचारी है। जबकि अखलेश एटा स्थित एक शिक्षण संस्था में टैक्सी चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed