फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Friends for 20 thousand and dumped in the well

20 हजार के लिए दोस्तों ने अधमरा कर कुएं में फेंका

Sat, 08 Apr 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 08 Apr 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Friends for 20 thousand and dumped in the well
कुएं से बरामद युवक।
20 हजार रुपये की खातिर दोस्त दुश्मन बन गए। साथियों ने युवक की हत्या करने की साजिश रच डाली। पहले युवक को घर से बुलाकर ले गए। फिर शराब पिलाई और फिर उसका गला दबाया। इसके बाद उसे मरा समझकर उसे कुएं में फेंक कर भाग गए। सुबह कराहने की आवाज सुनकर ग्रामीण कुएं पहुंचे और उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

  थाना पचोखरा के गांव पवारी निवासी महे‹द्र सिंह 33 पुत्र मंगली प्रसाद मजदूरी करता करता है। मकान बनवाने के लिए वह गत शुक्रवार को राजा का ताल स्थित अपनी ससुराल से 20 हजार रुपये उधार लाया था। इस बात की जानकारी किसी तरह महे‹द्र के साथी मुकेश और सनी को लग गई। परिवारीजनों ने बताया कि शुक्रवार सायं महेन्द्र के आते ही उसके दोनों साथी अपने साथ बुलाकर ले गए। उसके बाद महेंद्र घर नहीं लौटा। रात भर परिजन उसके लौटने का इंतजार करते रहे तथा सनी व मुकेश से भी जाकर पूछा तो वे अनभिज्ञता जाहिर करते रहे। शनिवार सुबह महेंद्र का भतीजा अनुज प्रताप शौच के लिए खेतों की ओर गया। जहां उसने गांव से बाहर बने कुएं से किसी व्यक्ति के कराहने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर अनुज ने चीखते हुए ग्रामीणों को इस बारे में बताया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे कुएं से उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

महेंद्र की गर्दन पर रस्सी के निशान बने हुए थे जबकि उसके सिर, पेट और पैरों से खून बह रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महेन्द्र को गंभीरावस्था में फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसने होश आने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके साथ ही 20 हजार रुपये ले जाना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में महेन्द्र के भतीजे अनुज प्रताप ने पैसों के लालच में गांव के सनी और मुकेश के विरुद्ध हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी सनी व मुकेश की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed