{"_id":"57066bbf4f1c1bac14c811a1","slug":"five-members-of-the-gang-was-finally-picked-jhrkhurani","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी गिरोह के पांच सदस्य दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानी गिरोह के पांच सदस्य दबोचे
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
जहरखुरान गिरोह के सदस्यों से पूछताछ करते अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर आए दिन जहरखुरानी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह उत्तर पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने गिरोह के शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने दो वारदातों को अंजाम देने की बात को कुबूला भी है।
खुलासा करते हुए एसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि जहरखुरानों के खिलाफ एसओजी प्रभारी नरेंद्र सिंह और एसएचओ उत्तर शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में बुधवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में तिलक सिंह पुत्र श्यामलाल निवासी अजीतनगर थाना सिविल लाइन, इटावा का रहने वाला है। वह गैंग का लीडर होने के साथ ही गाड़ी चलाता था। उसके साथी मूंगाराम पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम नगला किला थाना शिकोहाबाद, उपदेश पुत्र भोले सिंह निवासी ग्राम नगला जवाहर स्टेशन रोड शिकोहाबाद, राधेश्याम पुत्र गौरीशंकर निवासी ग्राम रामनगर थाना मक्खनपुर और शिशुपाल पुत्र भूप सिंह निवासी बैरई थाना शिकोहाबाद के साथ जहरखुरानी और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। बदमाशाें के पास से एक मारुति ईको कार, पांच मोबाइल फोन, साठ गोली नशीली (एनटी 12 एमजी) चार नशीले लड्डू और दो सौ ग्राम स्मैक बरामद की गई।
इनमें तिलक सिंह पर नौ, मूंगाराम पर पांच, राधेश्याम पर दो और शिशुपाल पर तीन मुकदमे आगरा, फीरोजाबाद और मैनपुरी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है।