{"_id":"6a986d88d1f1bbf3ae01a0a4","slug":"body-of-a-beldar-found-in-a-locked-room-banda-news-c-212-1-sknp1006-151562-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बंद कमरे में पड़ा मिला बेलदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बंद कमरे में पड़ा मिला बेलदार का शव
विज्ञापन
-शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलाेनी हरदौली की घटना
-चार दिन पहले हुई थी पत्नी से वीडियो कॉल से बात
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी हरदौली में बंद कमरे में मजदूर का शव पड़ा मिला। पत्नी की सूचना पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसका शव बाथरूम के पास पड़ा था। परिजन ने फिलहाल किसी भी तरह की कोई आशंका नहीं जताई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी हरदौली, ब्लॉक 56 के कॉलाेनी नंबर 885 निवासी मेहरूनिंशा ने बताया कि उसके शौहर अकील हुसैन (45) बेलदारी का काम करते थे। उनका शव कमरे के अंदर पड़ा मिला है। पत्नी ने बताया कि मायके में कालिंजर थाना क्षेत्र के गांव कटरा में मां की बीमारी की वजह से वह दोनों गांव में थे। मजदूरी मिलने पर उनके शौहर 15 दिन पहले बांदा आ गए थे।
यहां चार दिन पहले जब उन्होंने बात की तो शौहर ने वीडियो कॉल करके बताया था कि काम के दौरान उनके चेहरे में चोट लग गई है। उसके बाद से उनकी बात नहीं हो पाई थी। दो दिन बाद फिर उन्होंने फोन किया तो फोन नहीं उठा। मंगलवार की रात उन्होंने पड़ोसियों को बताया कि कॉलोनी में जाकर देखो कि अकील फोन क्यों नहीं उठा रहे। पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था। कोई आहट न होने पर उन्होंने मंगलवार की रात पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर देखा तो उसका शव बाथरूम के पास मृत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन
पत्नी ने फिलहाल किसी भी तरह की आशंका से इन्कार किया है। बताया कि वह निसंतान हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि पत्नी से दो दिन बात नहीं हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।