फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Clash between two groups over a land dispute in Baliwal

Una News: बालीवाल में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट

Thu, 03 Sep 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 03 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups over a land dispute in Baliwal
टाहलीवाल (ऊना)। पुलिस थाना हरोली के तहत बालीवाल गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ज्योति पत्नी सुनील कुमार निवासी बालीवाल ने आरोप लगाया कि एक सितंबर को सुबह करीब 9:30 बजे गांव में सोना देवी और पूजा रानी ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान उसे चोटें आईं। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायतकर्ता पूजा रानी ने आरोप लगाया कि इसी समय पड़ोस में रहने वाली ज्योति देवी और जीवना देवी ने उसके और उसकी देवरानी सोना देवी के साथ गाली-गलौज, हाथापाई और मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों ने उन्हें डराने-धमकाने का भी प्रयास किया जिससे उन्हें चोटें आईं। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed