फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire in Rural Bank of Aryavarta

ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में आग

Sat, 13 May 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 13 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fire in Rural Bank of Aryavarta
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में आग के बाद जला सामान।
जलेसर रोड स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त से शुक्रवार रात शॉर्ट सर्र्किट के कारण आग लग गई। आग की लपटों को देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के साथ फायर विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए। इधर, सूचना पर बैंक अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग से लाखों रुपये का सामान और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

जलेसर रोड पर ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त शुक्रवार को बैंक मैनेजर विजय कुमार तैनगुरिया कर्मचारियों के साथ बंद कर चले गए। रात करीब डेढ़ बजे शॉर्ट सर्किट के कारण बैंक में आग लग गई। बैंक के अंदर से धुएं के साथ आग की लपटों को उठता देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए। इस बीच बैंक मैनेजर भी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर कर्मचारियों ने अथक प्रयास के बाद करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। हालांकि आग से बैंक में रखे चार कंप्यूटर, पांच सीसीटीवी कैमरे और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। उधर, बैंक में लगी आग की सूचना पर क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य शर्मा भी रात को मौके पर पहुंच गए। सुबह बैंक अधिकारियों ने बैंक का निरीक्षण किया, तो दस्तावेजों के साथ बैंक के अंदर रखा कैश पूरी तरह से सुरक्षित था। बैंक मैनेजर विजय कुमार तैनगुरिया ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। यदि समय रहते सूचना और सही समय पर फायर विभाग की गाड़ी नहीं पहुंचती तो भीषण हादसा हो सकता था। बैंक के ऊपर ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त का क्षेत्रीय कार्यालय भी है। आग की लपटें कार्यालय को अपनी चपेट में ले सकती थी। बैंक में रखा कैश और सभी दस्तावेज पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed