फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire at home, fire brigade arrived two hours later

घर में लगी आग, दो घंटे बाद पहुंचे दमकलकर्मी

Sat, 22 Apr 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sat, 22 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fire at home, fire brigade arrived two hours later
आग के बाद जला पड़ा सामान।
जमईया टोला पारस ग्लास कंपाउंड में शुक्रवार की रात एक बजे शार्ट सर्किट के चलते आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। पीड़ित परिवारीजनों की सूचना पर दो घंटे बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन

पारस ग्लास कंपाउड झमईया टोला निवासी असलम उद्दीन ने बताया कि वह परिवार के साथ रहता है। रात करीब एक बजे आग की लपटों के साथ उठते धुएं को देखा तो चीख पुकार शुरू कर दी। मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। फायर विभाग को फोन मिलाया गया लेकिन नहीं उठा। इसके बाद वह नालबंद पुलिस चौकी भी गया लेकिन वहां से उसे दूसरे थाने का मामला बताकर चलता कर दिया गया। बाद में पुलिस के साथ फायर विभाग की गाड़ी तीन बजे मौके पर पहुंची। तब तक क्षेत्रीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। पीड़ित ने बताया कि आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed