{"_id":"5718cf094f1c1b6b5f8b4726","slug":"extramarital-affair-husband-murder-by-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहेतर संबंध में पति की जहर देकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहेतर संबंध में पति की जहर देकर हत्या
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद घर के बाहर बैठे परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहेतर संबंध में बाधक बने पति की जहर देकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ करते हुए पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
मूलरूप से सम्राट नगर थाना रामगढ़ निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र विद्याराम परिवार के साथ दक्षिण थाना क्षेत्र के गांव फुलवाड़ी में परिवार के साथ रहता था। उसके यहां क्षेत्र में रहने वाले युवक सोनू पुत्र राजेंद्र का आना जाना था। सोनू के दुर्गेश की पत्नी प्रेमलता से विवाहेतर संबंध हो गए। जानकारी पर दुर्गेश का पत्नी से विवाद होने लगा। पांच माह पूर्व प्रेमलता अपनी तीन पुत्री और एक बेटे को छोड़कर सोनू के साथ भाग गई। पीड़ित ने सोनू के खिलाफ दक्षिण पुलिस को तहरीर दी, तो प्रेमलता घर लौट आई। इस बीच दुर्गेश ने अपनी बेटी खुशबू का विवाह तय कर दिया। इसके बाद भी प्रेमलता और सोनू के बीच विवाहेतर संबंध रहे। बुधवार शाम सोनू और प्रेमलता को दुर्गेश ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर दंपति के बीच विवाद हो गया और सोनू वहां से चला गया। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो सुबह चार बजे करीब प्रेमलता के परिवारीजनों के आने पर उनको दुर्गेश की मौत की खबर हो सकी। उन्होंने दुर्गेश के पिता विद्याराम को फोन कर घटना से अवगत कराया। बेटे की मौत की सूचना पर परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे विद्याराम ने पुत्रवधू प्रेमलता और उसके प्रेमी सोनू पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनू और प्रेमलता को गिरफ्तार कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल दक्षिण ने बताया कि मृतक दुर्गेश के पिता की तहरीर पर सोनू और प्रेमलता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दुर्गेश की हत्या के बाद उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की हत्या की सूचना पर मायके पहुंची खुशबू गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। वहीं दस वर्षीय सोनी, सात वर्षीय मोहिनी के साथ पांच वर्षीय रिसू भी रो रही थी।
विज्ञापन
बहन की डोली उठने से पहले हवालात पहुंचा सोनू
बहन की डोली उठने से पूर्व सोनू हवालात पहुंच गया। सोनू की बहन आरती की शादी आगरा टेढ़ी बगिया निवासी युवक के साथ तय हुई है। आरती की 23 तारीख को बरात आनी है। ऐसे में सोनू के घर रिश्तेदारों के आने का क्रम शुरू हो चुका है। सोनू परिजनों के साथ शादी की तैयारियां कर रहा था, तभी पुलिस ने उसको दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। सोनू की गिरफ्तारी से शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। परिजन सोनू को छुड़ाने के लिए थाने भी पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। पुलिस ने सोनू को जेल भेज दिया।