फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ETA killed the young man's body was thrown

हत्या कर फेंका गया था एटा के युवक का शव

Fri, 23 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Fri, 23 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
ETA killed the young man's body was thrown
हत्‍या
 रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सतीनगर में गुरुवार शाम मिले युवक की शव की शनाख्त एटा जनपद केे रिजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला फूके निवासी लाखन सिंह प्रजापति (32) पुत्र गंधर्व सिंह के रूप में की गई। युवक फीरोजाबाद में रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एलानीनगर में रह रहा था। मामले में पुलिस ने मृतक के बहनोई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई बसंत कुमार ने बताया कि वे दो भाई थे। लाखन की शादी नहीं हुई थी। वह एलानी नगर में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। इससे पूर्व वह दिल्ली में गत्ता फैक्ट्री में काम करता था और एक माह पूर्व दिल्ली से आया था। लाखन सिंह की हत्या की जानकारी बहनोई रामनरेश पुत्र हजारीलाल निवासी मुईनउद्दीन थाना नारखी ने फोन पर दी थी। लाखन सिंह की हत्या किसने की और हत्या का कारण क्या रहा? की जानकारी परिवारीजन नहीं दे सके । वहीं रसूलपुर थाना पुलिस ने लाखन सिंह के बहनोई रामनरेश की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रसूलपुर डा. विनोद पायल का कहना है कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed