फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Eighth day of student clue

आठवें दिन भी छात्र का सुराग नहीं

Mon, 17 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 17 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Eighth day of student clue
लापता छात्र
मैनपुरी रोड स्थित आक्सपोर्ट ग्लोबल एकेडमी (आवासीय) का सातवीं कक्षा का छात्र दशहरा की छुट्टियों में अपने घर एटा गया था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। छुट्टियों के बाद छात्र के एकेडमी न पहुंचने पर घटना की जानकारी हो सकी। इस संबंध में एकेडमी के प्रधानाध्यापक ने  छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

श्रीराम कालोनी के ओमनगर में आक्सपोर्ट ग्लोबल एकेडमी है। एकेडमी की कक्षा सात में मोहित (18) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम बावली, थाना सकीट, एटा पढ़ता है। मोहित एकेडमी के छात्रावास में रहता है। दशहरा की छुटिृयों के कारण वह 9 अक्तूूबर को घर के लिए निकला। एकेडमी के अध्यापक दिनेश यादव ने उसे एटा जाने वाली प्राइवेट बस में टिकट लेकर बैठाया। 13 अक्तूबर को छात्र एकेडमी में नहीं लौटा तो स्कूल प्रबंधन ने मोहित के घर पर जानकारी दी। परिवारीजनों ने बताया कि मोहित छुट्टियों में घर आया ही नहीं। इसके बाद एकेडमी प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मुकेश पुत्र महेश निवासी श्रीराम कालोनी, शिकोहाबाद ने छात्र मोहित की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहित को पिता ने डांट दिया था
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। ऑक्सपोर्ट ग्लोबल एकेडमी (आवासीय) के सातवीं कक्षा के छात्र मोहित के लापता होने पर एकेडमी के प्रधानाध्यापक मुकेश यादव रविवार को मोहित के घर गए। मुकेश यादव ने बताया कि आठ अक्तूबर को मोहित की मां से उनकी बात हुई थी कि मोहित को दशहरा की छुट्टियों में घर भेज रहे हैं। मां ने कहा था कि मोहित घी और  पैसे ले जाएगा। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सात अक्तूबर को मोहित के पिता का फोन एकेडमी अध्यापक दिनेश यादव के फोन पर आया था। उन्होंने मोहित से डांटते हुए कहा था कि तुम घर क्यों आ रहे हो? इस पर मोहित ने उनसे कहा कि वह घर नहीं आएगा और कहीं नौकरी कर लेगा। इस बात का खुलासा परिवारीजनों ने प्रधानाध्यापक से किया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बस में साथ गए एकेडमी के अन्य छात्रों अंकुर और करन से भी मोहित ने कहा था कि वह घर नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed