{"_id":"5814a0444f1c1bad2bbc18a4","slug":"dnfr-annexed-driver-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंफर कब्जे में लिया, चालक पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंफर कब्जे में लिया, चालक पर मुकदमा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात करीब दस बजे हाईवे स्थित नगला बरी चौराहे पर हुए हादसे में पुलिस ने लखनऊ निवासी अखिल गुप्ता की तहरीर पर डंफर को कब्जे ले लिया। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने देर रात क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटाकर हाईवे का यातायात सुचारू कराया।
शिकोहाबाद की ओर जा रहे डंफर चालक ने इनोवा कार में टक्कर मारने के साथ ही आटो सहित दो अन्य वाहनों को अपनी चपेट में लिया था। चारों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। चालक डंफर छोड़कर मौके से भाग गया था। पुलिस ने लोगों की मदद से वाहनों के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला था। प्रभारी थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है कि अखिल गुप्ता पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता निवासी ब्लाक बी 1-58 सेक्टर डी एलडीए कालोनी लखनऊ की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।