फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demand compensation, placing bodies blocked the road Rapura

मुआवजे की मांग, शव रखकर किया रैपुरा रोड जाम

Thu, 08 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Thu, 08 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand compensation, placing bodies blocked the road Rapura
जाम
 मुआवजे की मांग को लेकर लोकेंद्र का शव रैपुरा रोड पर रखने के साथ ही परिवारीजनों ने जमा लगा दिया। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मुआवजे की मांग करते रहे। डीएम से फोन पर हुई वार्ता और सरकारी मुआवजा दिलाए जाने की घोषणा के बाद परिवारीजनों द्वारा जाम खोला गया।
विज्ञापन

रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी लोकेंद्र शर्मा पुत्र राकेश शर्मा इंद्रानगर निवासी रवि शर्मा की आटा चक्की पर काम करता था। बुधवार दोपहर लोकेंद्र शर्मा की करंट लगने से मौत हो गई थी। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए शव परिवारीजनों को सौंप दिया। अस्पताल से शव लेकर परिवारीजन रैपुरा रोड स्थित रवि शर्मा की चक्की के सामने पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा के साथ कोतवाल रामगढ़ अनिल कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके पर ही मुआवजे दिलाने की मांग कर रहे थे। इसी बीच तहसीलदार जीत सिंह राय क्षेत्रीय लेखपाल के साथ पहुंचे। उन्होंने मृतक लोकेंद्र के पिता राकेश शर्मा और बहन अनीता से वार्ता की। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो तहसीलदार के फोन पर डीएम द्वारा लोकेंद्र के पिता से बात करने के साथ ही उनको समझाते हुए बिजली विभाग से मुआवजा की राशि तथा अन्य सहायता राशि प्रशासन की ओर से दिलाने का अश्वासन दिया। तब कहीं जाकर परिवारीजनों द्वारा जाम खोला गया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक रैपुरा मार्ग जाम रहा। वहीं रामगढ़ थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर चक्की मालिक रवि कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार को प्रशासन ने की आर्थिक मदद
डीएम राजेश प्रकाश से मृतक लोकेंद्र के पिता राकेश शर्मा से फोन पर हुई वार्ता के बाद परिवारीजन जाम खोलने के लिए राजी तो हो गए, लेकिन राकेश के पास बेटे के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे। इस पर पीड़ित ने फोन पर डीएम को अपनी पीडा सुनाते हुए तहसीलदार के पैर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन तहसीलदार ने पीड़ित को समझाते हुए उसको बेटे का अंतिम संस्कार कराने के लिए रुपये देने की घोषणा कर दी। तब कहीं जाकर पुलिस आटो से लोकेंद्र के शव के साथ परिवारीजनों को लेकर गांव भीकनपुर के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता भी पहुंचे
जाम की खबर पर और पीड़ित परिवारीजनों को समझाने के लिए भाजपा के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, डा. अखिलेश शर्मा के साथ अन्य भाजपा नेता भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को समझाने के साथ ही हर संभव मदद करने का अश्वासन भी दिया। तब कहीं जाकर पीड़ित परिवारीजन पुलिस प्रशासन की बात मानने को तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed