{"_id":"58b866264f1c1b164f8307f7","slug":"deadbody-found-near-road-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में सुबह एक युवक का शव पड़ा होने से सनसनी फैल गई। मौके पर युवक के परिवारीजन भी पहुंच गए। उन्होंने एक महिला पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना जसराना के गांव सायपुर कलां निवासी ध्रुव कुमार का 18 वर्ष का पुत्र धर्मेंद्र बुधवार की देर सायं घर से साइकिल लेकर निकला था। देर रात तक न लौटने पर परिजनों को चिंता हो गई। परिजनों ने उसे चारों तरफ तलाशने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। वहीं मोबाइल भी स्विच ऑफ रहा। गुरुवार की सुबह मोहम्मदपुर के पास सड़क के किनारे एक युवक का शव होने की सूचना मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का शनाख्त धमेंद्र के रूप में किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर धर्मेंद्र के मोबाइल के साथ उसकी साइकिल भी बरामद कर ली। मृतक युवक के पिता जहां पहले घर की एक महिला का हाथ होने की बात कर रहे थे, वहीं बाद में किसी के हत्या करने की बात करने लगे। पुलिस मामले को सड़क हादसे से जोड़ कर देख रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे का मामला प्रतीत होता है। मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। अभी तहरीर नहीं आई है। पीड़ित पक्ष जो तहरीर देगा, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
धर्मेंद्र नवादा के वीर विक्त्रस्म सिंह इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। गांव के लोगों की मानें तो गांव में आई बारात में कार्य कर रहा था। तभी किसी का फोन आने पर वह चला गया। वहीं पुलिस के अनुसार मृतक के मोबाइल में सिम नहीं थी। उसके शव के पास ही उसका मोबाइल और साइकिल भी पुलिस को मिली है।