{"_id":"5790d0154f1c1b1a7fc4c943","slug":"current-starting-lineman-on-the-highway-high-voltage","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन को लगा करंट, हाईवे पर ‘हाई वोल्टेज’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइनमैन को लगा करंट, हाईवे पर ‘हाई वोल्टेज’
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
विद्युत सबस्टेशन पर हंगामा करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजलपुर विद्युत सब स्टेशन पर पोल पर चढ़ा लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया और नीचे गिर गया। घटना के बाद विद्युतकर्मी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर तोड़फोड़ कर हाइवे पर जाम लगा दिया और वाहनों पर पथराव कर दिया। आरोप है कि एसएसओ ने सुबह बिना शट डाउन किए टूटी विद्युत लाइन जुड़वाने के लिए संविदा पर कार्यरत लाइनमैंन को 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर चढ़ा दिया।
गुरुवार सुबह पांच बजे बजे शहजलपुर सब स्टेशन के पीछे 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन टूट गई। उसे जुड़वाने के लिए शहजलपुर निवासी संविदा पर कार्यरत लाइनमैंन भूपेंद्र उर्फ भोले कुशवाहा पुत्र छोटेलाल को बुलाया गया। उसे शट डाउन लेने की बात कहकर विद्युत पोल पर चढ़ा दिया गया। चालू लाइन पर उसे तेज करंट लगा और वह झुलसकर नीचे आ गिरा। उसके साथी विद्युत कर्मी उसे वहां पड़ा छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों को जैसे ही जानकारी हुई वे तत्काल अर्ध बेहोशी की हालत में भूपेंद्र को तत्काल ट्रामा सेंटर ले गये।
सूचना पर एसडीओ शशिकांत व अन्य जेई भी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। परिवारीजनों द्वारा बेहतर उपचार की मांग पर लाइनमैन को उपचार के लिए आगरा के एक जिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने शहजलपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन पर खड़े चार वाहनों (एक आल्टो व तीन बोलेरो) पर पथराव कर दिया। इसके बाद आगरा-फीरोजाबाद हाइवे पर वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने लोगों को समझाया। लेकिन लोग शांत नहीं हुए। इससे निपटने के लिए पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। लोग ब्लाक कार्यालय की ओर भागे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इसी बीच आगरा से फिरोजाबाद जा रही फाउंड्री नगर डिपो की रोडवेज बस भी पथराव कर दिया। बस में बैठी महिला शांति देवी तिवारी निवासी मथुरा नगर फीरोजाबाद नाक में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने पथराव और जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ा और घायल महिला को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह व सीओ श्यामकांत भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शहजलपुर पहुंचकर पुलिस ने पथराव करने वाले कुछ युवकों की धरपकड़ शुरू कर दी। हाइवे पर जाम लगाने व सब स्टेशन पर पथराव कर वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के संबंध में थाना में जेई राहुल सिंह ने 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।