फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Crooks Looted Truck after hostage driver

चालक को बंधक बना ट्रक लूट ले गए बदमाश

Wed, 05 Oct 2016 12:46 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 05 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Crooks Looted Truck after hostage driver
चालक को बंधक बना ट्रक लूट ले गए बदमाश - फोटो : Amar Ujala
यूपीएस से भरा था आगरा हाइवे स्थित ढाबे पर खड़ा ट्रक
विज्ञापन

चालक को पीटकर टूंडला में फेंका

आगरा हाइवे पर चालक को बंधक बनाकर बदमाश पुराने यूपीएस से भरे ट्रक को लूट गये। घायल चालक ने बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।
दिल्ली के थाना तीमारपुर अंतर्गत गांधी बिहार निवासी किशनपाल पुत्र पारसपाल ट्रक संख्या डीएल 1 जीसी 5124 का चालक है। वह छत्तीसगढ़ के कौरव से ट्रक में पुराने यूपीएस भरकर बदरपुर दिल्ली जा रहा था। सोमवार रात्रि 11 बजे करीब कुबेरपुर के पास उसने एक ढाबे पर खाना खाया तथा नींद आने पर खड़े ट्रक में सो गया। इसी बीच करीब पांच बदमाश ट्रक में घुस आए। बदमाशों ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया तथा शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।

 बदमाश ट्रक लेकर टूंडला की ओर चल दिए। रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे ट्रक से उतारकर बिना नंबर की सफेद रंग की कार में डाल लिया। इस बीच उसने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। बदमाश करीब तीन घंटे तक कार में इधर-उधर घुमाते रहे। साथ ही टूंडला के गांव बसई रोड पर ले जाकर उसे कार से फेंक दिया। घायल चालक ने बताया कि बदमाश ट्रक के अलावा उससे 10 हजार रुपए व उसका मोबाइल भी लूट ले गए। ट्रक में करीब सात टन वजन के पुराने यूपीएस थे, जिनकी कीमत लाखों रुपए थी।
विज्ञापन

 मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे थाने पहुंचकर चालक ने पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, किंतु बदमाश व ट्रक का कोई सुराग नहीं मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed